ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा-
यू ही गुजर जायेगा घबराना कैसा-
हिम्मत से काम लेंगे घबराना कैसा-
सागर के सीने से लाये है जब मोती-
रेट निकल जायें घबराना कैसा-
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू...लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) राजकुमार काछी एक लोक गीत सुना रहे हैं :
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू-
जिनकी बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जुनईया मै कैसे करूं-
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू-
दिन की बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जुनईया मै कैसे करूं...

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

बिती जात उमरिया धीरे-धीरे... बुंदेली लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक बुंदेली लोक गीत सुना रहे हैं :
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे-
बाल पान लडकन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया कि धीरे-धीरे-
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

बिना राम रघुनंदन अपनो कोउ नईया रे...भजन गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
कोयलिया बोली रे, अमवा के डार अपनो कोई नईया रे-
बिना राम रघुनंदन अपनो कोउ नईया रे-
बाग लगाये बगीचा लगाये और लगाये केला रे बालम-
जिस दिन राम प्राण निकल गयो रह गयो चांम अकेला-
अपना कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनंदन अपना कोई नहींआ,
कोयलिया बोली रे...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...भजन गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कासी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है, सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा-
सर को तो आखिर झुकाना पड़ेगा-
वहां न चलेगा बहाना किसी का-
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KASI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »