कुआँ पार मेरे संगी सँझा के बेरा कुआँ पार में...गीत-

ग्राम-कोटेया,ब्लाक-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर(छतीसगढ़) से नेवालाल देवांगन जी गीत सुना रहे हैं:

कुआँ पार मेरे संगी सँझा के बेरा कुआँ पार में-
आमा ला टोरे काहू छिकई के2, तहीं दगा मा बलाए आहू चिकई के-
कुआँ पार मेरे संगी सँझा के बेरा कुआँ पार में-
एक पेड़ आ आमा छत्तीस पेड़े जाम 2 मधुबन के चिरैया बोले राम-राम-
कुआँ पार मेरे संगी सँझा के बेरा कुआँ पार में-
धान ला लुए उड़े खनासी 2 भगवान के मंदिर मैं सुनेला बंसी- कुआँ पार मेरे संगी सँझा के बेरा कुआँ पार में...

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: CG CHHATTISGADHI KOYEYA SONG SURAJPUR

जिन्होंने अपने देश कर खातिर जान गंवा देई रे ... भोजपुरी गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वाली, तहसील-निवाड़ी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश ) से चिरोंजिलाल देशभक्ति गीत सुना रहे हैं-
जिन्होंने अपने देश कर खातिर जान गंवा देई रे-
उन वीरों को प्रणाम जिन्होंने जान जान गंवा देई रे-
ओ झांसी की रानी की अमर कहानी सुनो भैया-
सीमा पे डटी थी ओ कट के लड़ी थी सुनो भैया-
बीच समुन्द्र में गाड़े झण्डा दे दो सलामी रे-
उन वीरों को प्रणाम जिन्होंने जान जान गंवा देई रे-

संपर्क नंबर@6263112063.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: BHOJPURI MP NIWAADI PATRIOTISM SONG

गांव में रोड नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है कृपया मदद करें

ग्राम वेंकटापुरम, पंचायत कटुका पल्ली, मंडल चिंतुर, जिला अल्लुरीसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से दिर्दो शनि जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है कीचड़ हो जाता है गाड़ी नहीं चल पाती है और रास्ते में एक छोटा सा नदी भी है घर से रोड तक पैदल जाना पड़ता है। रोड नहीं होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके गांव में रोड बनवाने में मदद करें। कलेक्टर नंबर: 8398085464.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: ALLURISITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR PROBLEM RADIO ROAD VALASA

गांव के लोगों को नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, हैंडपंप लगवाने में मदद करें

ग्राम दरभा लंका, पंचायत चिन्नामेटपल्ली, मंडल बीआरपुरम, जिला अल्लुरीसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से मरकाम गंगा जी बता रहे हैं दरबा लंका एक आदिवासी गांव है जो छत्तीसगढ़ से आए हैं। वहां पानी की समस्या है। गांव में एक छोटा सा नदी है उस नदी से पानी पीते हैं। गर्मी के दिनों में पानी सूख जाने से जंगल में कुआं बनाकर साफ कर कर पानी पीते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किए लेकिन गांव में अभी तक हैंडपंप नहीं लगा। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 6281646294, कलेक्टर:8398085464.

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: ALLURISITARAMRAJU AP BIARPURAM BULTOO PROBLEM RADIO VALASA WATER

गांव में बिजली नहीं होने के कारण बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें

ग्राम चिमिलबागु, पंचायत विषापुरम, मंडल एटापका, जिला अल्लुरीसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से कारम गंगा, पदम सिंह जोगा जी बता थे हैं उनके गांव में सोलर प्लेट लगा है उस के माध्यम से बिजली सप्लाई होता है। 5:00 से 9:00 तक जलता है। रात में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है वहां फॉरेस्ट विभाग के लोग बिजली नहीं लगाने दे रहे हैं। नहीं होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके गांव में बिजली लगवाने में मदद करें ताकि लोगों को अंधेरे में रहना ना पड़े। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 8331007125. कलेक्टर नंबर: 8398085464,

Posted on: Dec 02, 2022. Tags: ALLURISITARAMRAJU AP BULTOO ETAPAKA LIGHT PROBLEM RADIO VALASA

« View Newer Reports

View Older Reports »