Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी है-
ग्राम-गौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं| गाँव का नलकूप 2 साल से ख़राब था| लोग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते थे| मोहल्ले में 10 घर की बस्ती है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास शिकायत किया था, लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| अब गाँव में समस्या हल हो गयी है, लोगो को पानी मिल रहा है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: CG DHANSAI MARAVI IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तालाब निर्माण में काम किया था, पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
पखना पारा, ग्राम-पलढा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती बता रही हैं, उन्होंने रोजगार गारंटी योजना तहत तालाब निर्माण में काम किया था, जिसका पैसा नहीं मिला है| उन्होंने पैसे के लिये सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9009070789. संपर्क नंबर@9575552346.
Posted on: Sep 07, 2019. Tags: CG KALAWATI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कई बार आवेदन किये, वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है...मदद की अपील-
पतैहाडांड पारा, ग्राम पंचायत-बडवार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी बता रहे हैं| उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| अधिकारी बोलते है, मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है| वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@6264452785, सचिव@9754812947, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@7697080920.
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जय गजानन जय जय, जय जय...गीत-
ग्राम-डिज़ावाल, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
तोर लीला अपार, तोर महिमा अपार-
सब बिनती ला सुन ले तै मोर-
जय गजानन जय जय, जय जय-
गाँव-गाँव गूंजे तोर जयकारा-
होथे गा जय जयकार-
एक सभा में रखता है लाज-
तोला भोले महाराज....
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG DINESH PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सोते-सोते भूख लगी, खालो बेटा मुगफली...कविता-
खासपारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रृष्टि एक कविता सुना रही हैं :
ऊपर पंखा चलती है, नीचे बेबी सोती है-
सोते-सोते भूख लगी, खालो बेटा मुगफली-
मूंगफली में दाना नहीं, हम तुम्हारे मामा नहीं-
मामा गये दिल्ली, दिल्ली से लाय बिल्ली-
बिल्ली मारी लात चल पड़ी बारात-
बारात में दो बच्चे मम्मी पापा अच्छे...
