स्वागतम स्वागतम स्वागतम...स्वागत गीत-
शिल्पा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से स्वागत गीत सुना रही हैं:
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम-
आप आये हमें एक नीद मिल गई-
दिव्य दर्शन की दिल की कली खिल गई-
सूखा रुखा ये भोजन ग्रहण कीजिए-
गलती मेरी है उसको क्षमा कीजिये...
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: Shilpa Rewa
जरा वीणा बजा दो सरस्वती मै आरती करने आई हूँ...सरस्वती वंदना-
सोनू, नगमा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश से एक सरस्वती वंदना सुना रही है:
जरा वीणा बजा दो सरस्वती मै आरती करने आई हूँ – मरे हाथों में जल का लोटा है मै जलवा चढाने आई हूँ – मेरे हाथों में फूल की थाली है मै फूल चढ़ाने आई हूँ....
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: Sonu Rewa
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मुंहासे मिटाने में संतरे का उपयोग-
ग्राम-मंगरोल, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश संतरा फल के गुणों के बारे में जानकारी दे रहे है, उनका कहना है कि संतरा के फल का पहला गुण है कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है प्रतिदिन इसके रस का सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और दूसरा गुण है कि इसके छिल्को को सुखाकर और पीसकर उसका लेप बनाकर दूध या मलाई के साथ चेहरे में लगाने से चेहरे में जो दाने निकल आते है वो ठीक हो जाते है और इससे चेहरा साफ़ रहता है. वे कहते हैं कि हमें बाज़ार में मिलने वाली रासायनिक औषधियों की बजाय जहां तक संभव हो इस तरह के प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों का उपयोग चाहिए जिससे पैसे की भी बचत होती है और साइड इफेक्ट भी नहीं होते। जयप्रकाश@7024546085
Posted on: Feb 20, 2017. Tags: JAYPRAKASH REWA SONG VICTIMS REGISTER
मैं लड़की कश्मीर की वो है मेरा आशियाँ...कश्मीर पर गीत
ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा उनके साथ अन्जिमा है जो एक गीत सुना रही हैं:
मैं लड़की कश्मीर की वो है मेरा आशियाँ-
इन फूलो में खुशबु बिकरे मेरे ही ये दरमियाँ-
ये बादल ये लहरे ये खुशबु ये धुप-
ये पायल ये बिंदिया ये खुशबु ये रूप-
मैं लड़की कश्मीर की ये है मेरा आशियाँ...
Posted on: Feb 19, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER
हो बन्नी, हो बन्नी रोना नहीं...विवाह गीत
ग्राम-नगमा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुनीता एक गीत सुना रही हैं:
हो बन्नी, हो बन्नी रोना नहीं-
पापा के याद में मम्मी के याद में-
मम्मी ने सही पालकर तैयार किया-
पापा ने वर ढूँढ के बंधन डाल दिया-
हो बननी, हो बन्नी रोना नहीं-
चाची ने सही पालकर तैयार किया-
चाचा ने वर ढूँढ के बंधन डाल दिया...
