हम लोग हैण्डपम्प का गन्दा पानी पीते है, हैण्डपम्प के आसपास पलिस्तर करवाने में मदद करें...

मुंडीगुडा पारा, ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव के साथी जगमोहन यादव वार्ड 3 में रहते है| वे बता रहे है कि उनके पारे में पानी की बहुत समस्या है, जो बरसात के दिनों में नदी का पानी नहीं पीते है | हैण्डपम्प का ही पानी पीते है हैण्डपम्प के आसपास सीमेंट से पलिस्तर नहीं होने के कारण हैण्डपम्प का निकला हुआ हुआ वापस नीचे चला जाता है और फिर गन्दा पानी निकलता है और उसको पीने से कई सारी बीमारियाँ हो रही है | उनके वार्ड में 23 घर है और भी हैण्डपम्प का खनन हुआ लेकिन उनमे आयरन पानी आ रहा है | जो पीने योग्य नहीं है | पुराने हैण्डपम्प में ही मोटर लगाकर पानी पीते है | तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प के आसपास पलिस्तर करे ताकि गन्दा पानी न निकले | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प आसपास पलिस्तर करने में मदद करें : कलेक्टर@8458956694. CEO@8889251366, सचिव@7648021198, संपर्क नम्बर@9479200553. (173716)

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

इना उन्का हे ऐ वा, मारे संग-संग हैं...गीत-

ग्राम सीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नाग एक गीत सुना रहीं हैं-
इना उन्का हे ऐ वा, मारे संग-संग हैं-
यह उक्का परमेश्वर मारा उच्चा घर हैं-
जिसनें आकाश बनाया, जिसनें बनाया पृथ्वी-
जो सर्व शक्ति मान प्रभु है, ऐ वा, मारे संग-संग हैं-
समुद्र को जिसनें दो भागा, जंगल में से हिमाल को निकाला...

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

दोनों पक्षों को मिलकर एक मंच में बैठकर बात करने से रास्ता निकल सकता है (गोंडी में)

ग्राम पंचायत-बागमुंडी पनेड़ा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से आशा राम कोवासी गोंडी भाषा में बता रहे हैं की आज के युग में हमारें भारत देश के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला में हुई लगभग 12000 हजार से भी अधिक लोगों की और भी उसे अधिक लोग अपनी जान गवायें है इस हिंसा को लड़ाई को कैसे रोका जा सकता है. नियम कानून बनाकर या फिर एक मंच में आकर विचार विमर्श करे. तभी ये संभव हो सकता है| ऐसा मेरा विचार है |

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI

मेरे हिसाब से सरकार और नक्सलियों को दोनों पक्षों को मिलकर बात करना चाहिए तभी हिंसा रुक सकता है...

नेगीगुडा, जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा बता रहें है कि बस्तर में हिंसाए काफी सालों से चल रहा है ये हिंसा पुलिस और नक्सली के नाम से ज्यादा तर बस्तर के जो पुराने इलाके है जिसमे सुखमा बीजापुर दंतेवाडा नारायणपुर कोंडागांव जगदलपुर कांकेर ये सभी जिले सामिल है जिसे पुराने बस्तर के नाम जानते है बस्तर का ज्यादा तर हिसे नक्सली और पुलिस के नाम से कई तरह का हिंसाए हो रही है जिससे आम पब्लिक मारे जाते है निर्दोष ग्रामीण मजदूरी करने वाले खेती करने वाले किसान ऐसे लोग कंही न कंही शिखर होते है पढने वाले विद्यार्थीयो को मुखबिर के नाम से मार दिया जाता है तो कभी नक्सली है बोलकर मार दिया जाता है | तो उनका सुझाव है कि सरकार और मावादियो का सहमती हो और उस पर बात हो तभी हिंसा ख़तम हो सकती है |

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER

मेरा विचार है कि दोनों पक्षों को मिलकर बात करने से रास्ता निकल सकता है (गोंडी में)

जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सनोती कावडे अपने विचार बता रही है कि बस्तर में जो हिंसा चल रही है उसको कैसे ख़तम किया जाए तो उनका कहना है कि दोनों पक्षों को मिलकर बात करना चाहिए | संपर्क नम्बर@7648044020.

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 3

« View Newer Reports

View Older Reports »