गांव के किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं, टीआई ने किया मना, कृपया मदद की अपील-
भोपालपट्टनम (बीजापुर) से अफजल खान जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनका कहना है की गाँव मे एक व्यक्ति हैं जगदीश निष्ठुरी जी इन्होंने कपास की खेती की थी| गाँव के आसपास कहीं इसकी खरीदी नहीं होती है| इसलिए कपास को बेचने के लिए गाँव से दूर तेलंगाना ले जाना पड़ता है| परंतु अब समस्या ये है कि किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं| भोपालपट्टनम के टीआई के द्वारा फसल को बाहर बेचने से मना कर थाने में खड़ा किया गया| फसल की आमदनी किसान को मिले| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्याओं का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@7587721624, थाना@9479194917.
Posted on: Sep 12, 2022. Tags: AFJAL KHAN BHOPALPATTNAM BIJAPUR CG COOTTON PROBLEM SELLING
स्वास्थ्य स्वर : - स्वास खासी दमा का घरेलु उपचार
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वास खासी दमा का घरेलु उपचार बता रहें है:
स्वास रुक जने पर पीपल की सूखे छाल का चूर्ण बना ले, और सुरक्षित रख ले, एक-एक चम्मच खाना खाने के बाद दिन में तीन बार गर्म पानी से सेवन करने से खासी दमा लाभ होता है, ठंडी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Sep 12, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH RAIPUR
नशा मुक्ति गीत: नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बर्जेश कुमार नशा मुक्ति को लेकर एक गीत सुना रहे है:-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, जीते जी मर जाना की, होगी बड़ी ख़राबी-
रोना फ़िर ना भैया, पागल फ़िरोगे तुम बाज़ार में-
भूखे रहेंगे बच्चें, जिद रहेगी इंतजार में-
बिकेगा गहना अब क्या कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
बीड़ी ना पिना साथी, जलेगा कलेजा बातों बात में-
आतो में होंगा अल्सर, नींद ना होगी रातों, रात में-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...
Posted on: Sep 12, 2022. Tags: MP MUKTI NASHA REWA SONG
IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद गांव में बिजली लग गई...
गोरेलाल साकेत, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की समस्या था। गांव के लोगों को अंधेरे में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी गांव की जुलाई माह में समस्या रिकॉर्ड किए थे। लगभग जून माह में समस्या का निराकरण हुआ। इसलिए सीजीनेट के साथियों व अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं।
Posted on: Sep 10, 2022. Tags: IMPACT MP REWA
इंसाफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चल के यह देश है तुम्हारा नेता तुम्हीं हो कल के ...
प्रिंस कुमार हरियाणा से देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:-
इंसाफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चल के
यह देश है तुम्हारा नेता तुम्हीं हो कल के
दुनिया का रंज सहना और मुंह से कुछ न कहना
सच्चाई यों के बल पर आगे बढ़ते रहना...
