राम ही राम रटई रे, राम ही राम रटई रे...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट एक भजन गीत सुना रहे है:
राम ही राम रटई रे, राम ही राम रटई रे-
मेरो मन राम ही राम रटई रे-
राम नाम जप ले रे प्राणी-
कोटिके के पाप कटई रे-
जनम-जनम के हस जो पुराण-
नाम ही लेके कटई रे...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

संगीत के मैं भैया हा हो छुल्कारी मोरे गाँव...छत्तीसगढ़ी भजन गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट, मनभवर केवट एक छत्तीसगढ़ी भजन गीत सुना रहे है:
हरी भजन के गवया हाँ हो-
संगीत के मैं भैया हा हो छुल्कारी मोरे गाँव-
गाँव बसी में रहता भैया जे जे गातन सीता राम-
ग्राम पंचायत पोलनी छुल्कारी पोस्ट हमर हवय पसला-
तहसील जिला थाना अनुपपुर लागेये आना जाना-
संभाग शहडोल भोपाल राजधानी एम् पी के भैया हाँ हाँ-
गाँव बसी में रहता भैया जे जे गातन सीता राम...

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT REWALAL KEWAT VICTIMS REGISTER

ये देश आजाद करवाओ देश के वीरो रे...देशभक्ति गीत

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट के साथ एक छोटी सी गुड़िया पिंकी केवट है जो एक गीत सुना रही है:
ये देश आजाद करवाओ देश के वीरो रे-
मेरे दिल में बड़ी है घाव देश के वीरो रे-
अंग्रेजो को मार भगाओ-
ये देश को आजाद करवाओ-
ये देश आजाद करवाओ देश के वीरो रे...

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

भारत की ऐसी सरकार है, यहां की जनता लाचार है...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं :
भारत की ऐसी सरकार है यहां की जनता लाचार है-
भाषण दे-दे के बहलाएँगे, कागज में योजना बनायेगे-
बोटो का होता व्यापार है,यहां की जनता लचार है-
भारत में थोड़ी सी अमीरी है जादा के पास ये फकीरी है-
एसी समानता बेकार है यहां की जनता लचार है-
सरपंच सेवा करवाएंगे आपस में फूट कराएँगे-
पार्टी में लाना उनका सार है यहाँ की जनता लचर है...

Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तुलसी के औषधीय गुण-

ग्राम-मंगरोर ,थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश तुलसी की उपयोगिता बता रहे है- तुलसी के एक सौ आठ पत्तियां और 6 लौंग, 6 कालीमिर्च इनको पीसकर चने के बराबर गोली बनाकर सुबह शाम सेवन करने से दमा, खासी व जुकाम में आराम मिलता है. केवल तुलसी के पत्ते के दैनिक सेवन से शरीर की अनेक बीमारी ख़त्म हो जाती हैं तुलसी हर घर में पाया जाता है यह दो प्रकार की होती है श्यामा तुलसी व हरी तुलसी, तुलसी को हर घर में लगाना चाहिए इससे हवा शुद्ध रहती है तुलसी के पत्ते को चाय में भी डालना चाहिए। तुलसी के उपयोग से पुराना बुखार जो हड्डियों में हो जाता है वह भी ख़त्म हो जाता है | जयप्रकाश@7024546085.

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: JAIPRAKASH REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »