स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खांसी का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी, खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं लौंग को तवे पर भूनकर शहद के साथ सेवन करें, इससे सर्दी में आराम मिल सकता है लगातार 2 दिन तक उपयोग करें, ठण्डी से बचें, चावल, ठण्डी चीजों का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9336201343.

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

काम किये 4 साल हो चुके हैं आज तक पैसा नहीं मिला...

ग्राम-एडापाल, पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम पोटाई, रोहित यादव, गिरती सलाम, बोहडू, रामनाथ पोटाई, और समरत पोटाई बता रहे हैं उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था उनके साथ गांव के कई लोगो ने काम किया था, किसी का पैसा मिला किसी का नहीं मिला है, काम किये 4 साल हो चुके हैं पैसा नहीं मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कत होती है अधिकारियों के पास आवेदन करने पर गुमराह करते हैं इसलिये वे सभी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूर का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर/ रोहित यादव@7640814288. सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कभी चोरी लालच का न करो जीवन में व्योहार...भजन-

ग्राम-गारे, पोस्ट-सरईटोला, ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समय सिदार एक भजन सुना रहे हैं:
कभी चोरी लालच का न करो जीवन में व्योहार-
जीवन के दिन चार हो-हो जीवन के दिन चार-
संतो की वाणी है वेदों का है ये वेद-
जिस थाली में खाओ उसमे करो न छेद-
कभी चोरी लालच का न करो जीवन में व्योहार...

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: CG RAIGARH SAMAY SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

डबरी निर्माण में काम किये थे 3 साल से पैसा नहीं मिला-

ग्राम-कलेपाल, पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंदन बघेल और मनीराम कुसराम बता रहे हैं उन्होंने डबरी निर्माण में काम किये था जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है काम किये 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं पैसे के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सुधीर कचलाम/संपर्क नंबर@6260578641. सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, CEO@9425263888.

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आज स्वागत कीजै गुरुवर, संत सुभागम आइये...सत्संग भजन-

ग्राम पंचायत-तुरठा, ब्लाक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जयमती पोटाई और सावित्री कोर्राम एक सत्संग भजन सुना रही हैं :
कीजै आज स्वागत नीत गुरुवर-
संत सुबागम आइये-
दुःख दुर्गुण दूर करिके सुदान्ता बनाइये-
ये जगमल की ज्ञान गर्जन शब्द बनाइये-
आज स्वागत कीज गुरुवर-
संत सुभागम आइये...

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »