मेरी राय है दोनों पक्षों से बात करने से हिंसा को रोका जा सकता है (गोंडी में)...
भण्डारी माहूँ, पंचायत-ककालगुर, विकासखंड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम बारसे वे बता रहें है कि बस्तर में निवास करनें वालें मूल आदिवासियों को मिलजुल कर रहना हैं किसी पक्ष में कोई किसी प्रकार की कोई वाद-विवाद नही करना चाहिए जिसे वे पक्ष-विपक्ष के दृष्टि से बात करना शुरू होता हैं और वही से इस प्रकार की युध्द प्रारंभ होता है जो सालों-साल चलता हैं इस पृथ्वी पर जन्में मनुष्यों को शांतिपूर्ण अपने-अपने कामों को सुचारू रूप से साकार करें एक दुसरें के ऊपर कोई भेदभाव की भावना न रखें. आपस में संघठन में रहें है |
Posted on: Aug 27, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1
वर्षा मेटा तिहार-विहार नानोंलि-...गोंडी त्यौहार गीत-
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जीलाराम मंडावी (सरपंच) गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहें हैं:
वर्षा मेटा तिहार-विहार नानोंलि-
वर्षा मेटा तिहार-विहार नानोंलि वेया-
केला वेया नानोंली हेले वेया नानोंलि-
गुमु बुरका आकड़ा वेया नानोंलि गुमु...
Posted on: Aug 27, 2020. Tags: GONDI SONG
मोर अंगना आसन धारी ओ माँ...भजन गीत-
पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या ढोलक वादन से भजन सुना रहें हैं-
मोर अंगना आसन धारी ओ माँ-
अरे ढिग धारे अंगना लिपाहू अउ चौक पुराऊ-
कंचन कलश जला दे माँ-
मोर अंगना आसन धारी हो ओ माँ...
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग 2018 में सीसी रोड नाली में काम किये थे, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है, दिलवाने में मदद करें...
सुकड़ा पारा ग्राम-मादरकोंटा, पंचायत-चिड़पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा और उनके साथ है ग्रामीण मजदूर सोनाधर मंडावी बता रहें है सीसी रोड़ नाली निर्माण कार्य में लगभग 6 दिनों तक करीब 17 मजदूर मिलकर 2018 में मार्च महीनें में काम किये थे जिसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है| मजदूरी नही मिलने की बात को सरपंच सचिव को बोलने पर बोलते है (कोविड-19) कोरोना वायरस की वजह से नही मिल पा रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दियें गयें फ़ोन नम्बरों में बात करके मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें : संपर्क@6261246051, सरपंच@8982120509, सचिव@9725254081. (173921)
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM
हमारे गाँव में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, शिकायत करने पर अधिकारी द्या नहीं देते
झारखंड राज्य जिला-चतरा प्रखंड हंटरगंज, पंचायत-सलैया के अंतर्गत आने वालें आश्रित गाँव बंढातार से राजेश कुमार के साथ सुदर्शन गुईया बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है | हम लोग 3-4 पीढ़ी से रहते आ रहे है लेकिन आज तक रोड नहीं बना है, हमारे गाँव में 35-40 घर की बस्ती है 250 जनसँख्या है | रोड बनवाने के लिए कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ | गाँव के लोगो का कहना है कि उनके गाँव में रोड बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@8578879106, DC@9470197499, BDO@79704136. (173850)
