हमारे गाँव में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, शिकायत करने पर अधिकारी द्या नहीं देते
झारखंड राज्य जिला-चतरा प्रखंड हंटरगंज, पंचायत-सलैया के अंतर्गत आने वालें आश्रित गाँव बंढातार से राजेश कुमार के साथ सुदर्शन गुईया बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है | हम लोग 3-4 पीढ़ी से रहते आ रहे है लेकिन आज तक रोड नहीं बना है, हमारे गाँव में 35-40 घर की बस्ती है 250 जनसँख्या है | रोड बनवाने के लिए कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ | गाँव के लोगो का कहना है कि उनके गाँव में रोड बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@8578879106, DC@9470197499, BDO@79704136. (173850)
