5 साल हो गए नहीं हुआ मजदूरी भुगतान, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-
ग्राम-कुरेनार, पंचायत-नयानार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल
साथ में नीलावती साहू बता रहे है कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में सचिव की मदद से भूमि समतलीकरण में कार्य किया जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ, इस संबध में ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास शिकायत भी की परन्तु उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, 5 साल हो गया लेकिन मजदूरी नही मिली| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर मजदूरी भुगतान कराने में मदद करे:सचिव श्रीमती संगीता उसेंडी@7647086740, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669,संपर्क नीलावती साहू@7723041392.
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: शुगर का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर का घरेलु उपचार बता रहे है इसके लिए जामुन गुठली का चूर्ण 10 ग्राम, बेलपत्र 10 ग्राम, नीम की पत्ती 10 ग्राम, कोरई की छाल 10 ग्राम इन सबको को मिलाकर सुरक्षित रख लेवें, 10 ग्राम चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट में पानी से सेवन करने पर लाभ होती है| परहेज- ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, मैदा, शक्कर, नमक तेल खटाई एवं गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सागर संग किनारे हैं हो हो हो हो...गीत
ग्राम-वागुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़ ) से सोनवती दुग्गा साथ में सीता, देविका एक गीत सुना रहे हैं:
सागर संग किनारे हैं हो हो हो हो-
फूलों संग बहारें हैं वैसे तुम हमारे हो-
हम हम तुम्हारे हैं हम हम तुम्हारे हैं-
जैसे चंदा तारे हैं जैसे फुल बहारें हैं – जैसे तुम हमारे हो म हम तुम्हारे हैं-
सागर संग किनारे हैं हो हो हो हो...
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG NARAYANPUR SONG SONVATI DUGGA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: निमोनिया का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़, मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेन्द्र राय निमोनिया का घरेलू नुस्खा बता रहे
है की सर्दी के मौसम में किसी बच्चे को यदि निमोनिया हो जाता है इसके लिए
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAY SONG VICTIMS REGISTER
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-गीरनपाल, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रैला नाग एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बने तोरे नैना...
