खट्टी इमली मीठी ईख, चलती बकरी वन के बीच...बाल कविता
ग्राम-ताड़वायली, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से स्थानीय स्कूल के बच्चे प्रेम कुमार, नवीन कुमार, सुजीत कुमार और दिनेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
खट्टी इमली मीठी ईख, चलती बकरी वन के बीच-
चलो पपीता खाएं हम, तबला खूब बजाएं हम-
कोई नही पराया, मेरा घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ देश काल की जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ जात-पात की ऊँची-नीची भीड़ में-
मेरा द्रम न कुछ सही शब्दों का सिर्फ गुलाम है-
मै बस कहता हूँ कि घट-घट में राम है...
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG GANESH AYAM HINDI KANKER KOYALIBEDA POEM SONG VICTIMS REGISTER
हम तो आदिवासी गा भईया, जांगर ठुर कमइया...सरगुजिहा भाषा में एक आदिवासी गीत
ग्राम-बड़े साल्ही, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुरजाल सिंह आरमो सरगुजिहा भाषा में एक आदिवासी गीत सुना रहे है:
हम तो आदिवासी गा भईया, जांगर ठुर कमईया-
खेती बाड़ी के करईया नाँगर के जुतईया-
माता बेटा के बेटा दुलरवा, धरती के सेवा करईया-
छेरी गोरु के चरईया, गुल्ली डंडा के खैलईया-
पेच पसीया पानी के पीयईया, दुख सुख मा गोड़ी धरम गीत के गवईया-
जंगल झाड़ी के बसईया, काटा खुटी के रीगईया...
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: ADIVASI CG KORIA SONG SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
हमारे घरों के पास का हैंडपंप बहुत दिनों से खराब है दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी मदद नहीं करते हैं...
ग्राम पंचायत-पेनकोड़ा, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सविता, सिमको, संगीता बता रहे हैं कि उनके गाँव में तीन हैंडपंप है जिसमे एक से गंदा पानी निकलता है, और दो हैंडपंप उनके मोहल्ले से लगभग 5-600 मीटर दूर है जिससे पानी लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, गाँव में 50 घर है. इसका शिकायत कई बार सरपंच, सचिव को दिया गया है पर अब तक कोई लाभ नही हुआ. आज-कल करके दिन टाल देते है, तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारीयों के नम्बरों में अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:
सरपंच@7646958304, P.H.E@9425569253. संपर्क नम्बर@7647004135.
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG HINDI KANKER SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER WATER
रे रे लोयो रे रे ला रेला रेला रे रे लोयो रे रे ला रेला-रेला...गोटुल गोंडी गीत...
ग्राम-पानावार, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुषमा नरेटी, ललिता पद्दा और रीना ने गोटुल में गाया जाने वाला एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रे ला रेला रेला रे रे लोयो रे रे ला रेला-रेला-
जाति बाति पोरी रो दादा दुलार दादा-
दादा दुलार दादा – गुलाब पुंगार पोयतिड रो दादा दुलार दादा-
जाति बाति पोरी रो दादा दुलार दादा-
गुलाब पुगर पोयतिड रो दुलार दादा...
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG GONDI KANKER SAPNA WATTI SONG
हम 11 लोगों ने फरवरी 2018 में इंदिरा आवास में 17 दिन काम किया, आज तक पैसा नही मिला है...
भुकभुका पारा, पंचायत-मगुर्दा, पोस्ट-सेमर दर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर,(छत्तीसगढ़) से धंसू पतराज मरकाम को बता रहे है कि फरवरी 2018 में इंदिरा आवास का काम ठेकेदार के द्वारा 120 रूपये के दर से लगभग 11 लोगों ने 17 दिन काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नही मिला है भुगतान मांगने पर अगले हफ्ते करके टाल रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें: सरपंच@9009449350, ठेकेदार@7024599930, ब्लॉक C.E.O@7693915855. संपर्क नम्बर@9111896761. पतराज मरकाम@8085693745


