स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार और उपयोग-

ग्राम+पोस्ट- जुबानीकला, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद पथरी बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे है, ब्रम्हापुत्री कंद को सुखा कर के उसको पिस कर चूर्ण बना कर रख ले, 1 चम्मच चूर्ण सुबह शाम गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते है, अगर युरिंग नाली में पथरी है तो पथरचट्टा का 3 पत्ता को पीसकर 1 गिलास पानी में घोल कर चौथाई चम्मच जवा खार डाल कर सुबह शाम पीने से पथरी बीमारी दूर हो जाता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9993763732.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: HAILTH NISHAD RAMPRSAD SONG VAIDAY VICTIMS REGISTER

एक राजा ने एक बार ढिंढोरा पिटवा दिया...कहानी

जिला राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़ ) से बिरेन्द गंधर्व एक कहानी सुना रहे हैं:
एक राजा ने एक बार ढिंढोरा पिटवा दिया अपने नगर में की जितनी सुंदर महिलाएं हैं|
सब मेरे दरबार में जमा हो जायें मेरी नजर में जो सबसे सुंदर महिला प्रतीत होगी उसे
पुरुस्कार दूंगा यह सुनकर नगर के सारे महिलायें तैयार होकर दरबार में इक्कठे हो गये
उनमे से एक महिला ऐसी थी जो अपने बच्चे को साथ लेकर गई थी.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: BIRENDR GANDHARW CG KAHANI RAJNANDGANV SONG VICTIMS REGISTER

12 साल हो गया नही मिला विधवा पेंशन, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करे-

सारीमारी पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में पिलादाई बता रही है की 12 साल से विधवा हैं, उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, जिसका शिकायत सचिव सरपंच के पास की लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@6265344118, सचिव@9770371500, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भारत रत्न भी भीमा के प्यारे...बाबा साहेब गीत

ग्राम- गढ़वई, पोस्ट-मदरी, तहसील-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता एक गीत सुना रहीं है:
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे-
राम जी के चौदह हे संतान बाबा साहब-
जन में महुगा व रत्नगिरि जिला-
छठवे जगत के विद्वान् बाबा साहब-
बैरे ब्रिटिश स्थाई किये बंदनायिका-
चौदह घंटे में तैयारी किये खायिका-
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे...

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: MP REWA RITA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : केलोस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी केलोस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन की दो कली को लेकर आठ टुकड़ा करके एक कांच के कटोरी में रख दें, 5 से 10 मिनट तक उसके बाद थोडा शहद मिलाकर सुबह शाम खाली पेट में सेवन करने से लाभ हो सकता है, ज्यादा गर्मी पड़ने पर इसका प्रयोग एक बार ही करे, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »