रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय-
छोटे साजन लोरा रे येहली चमेली राजा-
बड़े साजन लोरा रे लेखा कमाय-
राजा साजन रे बड़े साजन लोरले लेखा कमाय-
कौन डोरा लुटय रे येहली चमेली राजा साजन रे-
कोन पाहर राजा येहली चमेली राजा...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा मैली है...कविता
ग्राम-मोरकोल, पोस्ट-वीरेन्द्र नगर, तहसील-रामानुजनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकला पोर्ते एक कविता सुना रही है:
हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा मैली है-
बंद है जिसमे स्मृति राजनीति वो बंधी थैली है-
जहाँ साँस-साँस में टूटन है, जहाँ आसपास में खूब घुटन है-
फिर भी कोई किस्सा दुहराओ, जब किया जब पहेली है-
लाचारो की जमात यहाँ, आजादी की कैसे करामात यहाँ-
सिर पे छत ना पेट में अन्न, पर उनकी भरी हवेली है-
हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा मैली है...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHANDRAKALA PORTE POEM RAMANUJNAGAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: All our broken handpumps got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेवती रमण जैसवाल बता रहे है कि उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 6-7 में तीन हैंडपंप लम्बे समय से ख़राब थे | जिससे लोग बहुत परेशान थे इसके लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकरियों को शिकायत किया था पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में अपना एक सन्देश रिकॉर्ड किया था, रिकॉर्ड करने के बाद अब उनके हैंडपंप बन गये हैं जिससे वे बहुत खुश हैं उनकी समस्या अब हल हो गयी है और गाँव के लोगों की ओर से सीजीनेट और जिले के सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से यह संभव हो पाया। रेवती रमण जैसवाल@9174902811.
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT ODGI REWTI RAMAN JAISWAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमारे गाँव में ज्यादा लोग छत्तीसगढ़ी बोलते हैं पर हमलोग मातृभाषा गोंडी को बचाकर रखना चाहते हैं...
ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-जबेली, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रैनूराम कोला और सालेकराम टोप्पो सीजीनेट के अमर मरावी को उनके गाँव में बोले जाने वाले भाषाओं के बारे में बता रहे है कि वहां के आदिवासी गोंडी भाषा में बहुत कम बोलते है छत्तीसगढ़ी भाषा में ज्यादा बातचीत करते है और घर में अपने परिवार के साथ गोंडी भाषा में बात करते हैं जो आदिवासियों की मातृभाषा है |उस भाषा को भूलते जा रहे है अब धीरे-धीरे मातृ भाषा लुप्त होते जा रही है| लेकिन अब आदिवासी लोग अपनी भाषा को बचाकर रखना चाहते है| उनके गाँव में सीजीनेट की यात्रा पहली बार गया हुआ था| वहां के लोगो को बहुत अच्छा लगा |
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG KANKER LANGUAGE PAKHANJUR RAINURAM KOLA SALEKRAM TOPPO SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: आँख की समस्याओं का घरेलू उपचार
ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, तहसील-बोड्ला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगत राम लांझी आज हम सभी को आँख की सामान्य समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं:
आँख में खुजली होना, आँख जलन करना, आँखों से आंसू आता है तो उसके लिए धनिया, बड़ा वाला(देशी धनिया) खड़े धनिया को मिटटी के बर्तन में कम से कम 10-20 मिनट तक उबाल लें और 3 बार से छान ले उसी पानी से आँख को दिन में 2 बार छीटा मारकर धोना हैं इससे आँख में खुजली होना, आँख जलन करना, आँखों से आंसू आना ठीक हो जाता हैं | सम्पर्क नम्बर @7389964276
