गीत गा रहे है आज हम रागिनी को ढूंढते हुए...क्रांतिकारी गीत-

ग्राम पंचायत-अमनदोन, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अंकुश सूर्यवंशी एक गाना सुना रहे है:
गीत गा रहे है आज हम रागिनी को ढूंढते हुए-
आ गए यहाँ जवां कदम जिन्दगी को ढूंढते हुए-
हर दिलो में ये उमंग है ये जहां नया बनायेंगे-
जिन्दगी का दौर आज से दोस्तों को हम सिखायेंगे-
फूल हम नए खिलाएंगे ताजगी को ढूंढते हुए है-
गीत गा रहे है आज हम रागिनी को ढूंढते हुए...

Posted on: Jan 09, 2020. Tags: ANKUSH SURYVANSHI CG SONG SURJPUR VICTIMS REGISTER

वज्जिका भाषा और गुरुगोविंद सिंह पर चर्चा...

मालीघाट, मुज़फ्फर (बिहार) से सुनील कुमार सनाजसेवी जोगिंदर सिंह दलवीर से गुरु गोविंद सिंह जी के बारे में चर्चा कर रहे हैं, गोविंद सिंह जी का जन्म 26 दिसंबर , 1666
पटना में हुआ, उनकी मूल भाषा वज्जिका थी, उन्होंने कई काव्य रचनायें वज्जिका भाषा में की, ये भाषा बिहार के वैशाली और मुज़फ्फर जिले में बोली जाती है,
राज केहू हस न देई हैं जे लेई है-
निज भुज से लेई हैं, निज बल से लई हैं|
इस तरह से उनकी कई रचनायें हैं ...

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...गीत-

खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) से जया
अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार-
इँदिरावती हा पखारय तोर पईयां-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सहीं, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बनय तोर नैना-
सोनहा धाने के अंग, लुगरा हरियर हे रंग-
तोर बोली हावय सुग्घर मैना-
अंचरा तोर डोलावय पुरवईया-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया...

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE KHAIRAGARH SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा...गीत-

ग्राम-कोड़, पोस्ट-धनरा, थाना-दिनारा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये जो लौट के घर ना आये-
ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी-
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुरबानी...

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय की समस्या हल हो गयी सभी धन्यवाद...

ग्राम-तीरई टोला, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अमितलाल जायसवाल बता रहे हैं, उनकी शौचालय की समस्या थी जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या का निरकरण हो गया है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6261218668.

Posted on: Jan 08, 2020. Tags: AMITLAL JAYASWAL ANUPPUR IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »