शासन प्रशासन कर दिया साला, निजी कंपनी के हवाला...कविता

कन्हैयालाल पड़ियारी, ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
शासन प्रशासन कर दिया साला-
निजी कंपनी के हवाला-
जनता पड़ गए उनके पाला-
निकाल रहे हीरा काला-
किसानी जमीन हो गया निवाला-
दर-दर भटक रहा दाऊ लाला-
नेता दलाल हो गए माला-माल-
किसान जनता हुए हलाल...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG KANAHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का ट्रांसफार्मर 2017 से खराब है, नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अधिकारी सुनते नहीं है...

मौहारीपारा, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से शिवप्रसाद बता रहे हैं कि गांव के वार्ड क्रमांक 7 में 2 ट्रांसफार्मर लगे थे, जो 2017 में खराब होने के बाद चोरी हो चुका है, उसके कारण गांव में लाईट नही है, समस्या को दूर करने के लिए ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग और विधायक के पास आवेदन दिया, धरना प्रदर्शन भी किये लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है, बिजली नही होने से लोगो को दिक्कते होती हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर गाँव में ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : विधायक@9407744366, 9754428962, S.D.M@8827150100, J.E@6262047316. पतराज मरकाम @8085693745.

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG ELECTRICITY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...संगीतमय कृष्ण भजन-

ग्राम-तमनार, जिल-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक संगीतमय भजन सुना रहे हैं :
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी-
बीच भवर में आन फसी है, नईया मोरी डगमग डोले-
पार लगाओ चरण बिहारी-
तुम बिन और ना दूजो कोई-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BHAJAN CG GEET RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

2013 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ, पूरा पैसा नही मिला, सडक स्वीकृत हुआ, निर्माण नहीं हुआ...

ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से विश्राम सिंह गावड़े बता रहे है कि 2013-14 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका पूरा पैसा नही मिला, स्वीकृत राशि 75 हजार में 37 हजार 500 मिला है, हितग्राही जब अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें भगा दिया जाता है, इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मद्रासी पारा से सारणी तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए 133 लाख रुपए स्वीकृत हुआ था, लेकिन सडक का निर्माण नही हुआ, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास जनदर्शन में आवेदन दिया, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के पास भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, कृपया फोन करें : CEO@9953924884, अंतागढ़ जनपद CEO@9753724383, कांकेर जनपद C.E.O.@9425258269. विश्राम सिंह गावडे@9406151517.

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HOUSING KANKER ROAD SONG VICTIMS REGISTER

सन्तान कहलाने के लायक नहीं, फिर भी संतान कहलाते हैं...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
सन्तान कहलाने के लायक नहीं, फिर भी संतान कहलाते हैं-
अपने ही धुन में मस्त हो मस्ती करने चले जाते हैं-
मना करो जिन राहो में जाने को, उसी राह में चले जाते हैं-
सोचते हैं मन में क्या क्यों मना किया गया, चलो थोड़ा देख कर आते हैं-
वहां देखने क्या जाते है, वहां की भव्यता देख वहीँ रह जाते हैं-
अपने धुन में उसे पता नही चलता कि ये भयानक दलदल है-
फंसते-फंसते इतना फंस जाता है कि फिर वह निकल नहीं पाता है-
तब याद आता है उसे कि माता पिता ने क्यों रोका था...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG KANHAILAL PADHIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »