शौचालय बनाओ शौचालय बनाओ बोलते रहे, उधार लेकर बनवाया, दो साल से पैसा नहीं दे रहे...

ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ है ग्रामीण जन विमल दास, समिया बाई यादव, दसिया बाई जो बता रहें है, साल 2 साल हो गया शौचालय बनवाए लेकिन अभी तक शौचालय बनवाने के लिए जो धन राशि मिलता वह नही मिला है शौचालय बनवाने के लियें दूसरों से कर्ज मांग कर बनाये है इस विषय में शिकायत करने पर आज मिलेगा कल मिलेगा करके टाल दे रहें है  इस लिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर शौचालय का धन राशि दिलाने में मदद करें.  जिलाधिकारी@.6266562658  विधायक@9424383999. जिलाCEO@9977538625.  समनापुरCEO@7079659087.  सचिव@6260971824. संपर्क@.7746997904. RK

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMARAHIRWAR SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER

आज कल का जमाना गजब हो गया...गीत-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
लो सुनाता हूँ सुन लीजिये शौंक से-
आज कल का जमाना गजब हो गया-
पढ़े न लिखे पेन दे दो अगर-
पहने उने का फूल पेंट, जिसमे टाई लगे-
उनका फैसन बनाना गजब हो गया-
आज कल का जमाना गजब हो गया...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार...दोहा-

ग्राम पंचायत-चाँदरानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार संत देवी भाई रमेश सिंह से एक गीत सुनवा रहे हैं :
शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार-
लज्जा जिनकी रखियो राखिययो बरदा के असवार-
ओम सिद्धेश्वर धाम की है महिमा निराला-
कैलास वाले ने जब डेरा डाला...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

चन्दन है इस देश की माटी...युग निर्माण गीत-

चंदनपुर जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ है रामबिलास वे युग निर्माण गीत सुना रहें है-
चन्दन है इस देश की माटी-
तपोभूमि हर ग्राम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा बच्चा राम है-
हर शरीर मंदिर सा पावन-
हर मानव उपकारी है-
जहाँ सिंह बन गये खिलौने-
गाय जहाँ माँ प्यारी है-
जहाँ सवेरा शंख बजाता-
लोरी गाती शाम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा बच्चा राम है-
जहाँ कर्म से भाग्य बदलता-
श्रम निष्ठा कल्याणी है-
त्याग और तप की गाथाएं-
गाती कवी की वाणी है-
ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा-
निर्मल है अविराम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा राम है...

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

हाय हाय भैया जीना हे जमाना मा बेकार...कोरोना गीत-

ग्राम-सरइ, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक कोरोना से संबधित गीत सुना रहें है :
हाय हाय भैया जीना हे जमाना मा बेकार-
मोदी सरकार के जमाना मा डंडा पड़ते रे-
यह काय करेजब जनता सब भूखन मर थे-
भूखन मर थे रे भैया, भूखन मर थे राम-
पेट के खातिर बनिया मजदूरी भैया-
मजदूरी को निकले भैया मजदूरी को निकले...

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: AHIRWAR CORONA SONG DINDORI MP KUMAR SANTOSH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »