बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं...भजन-

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व महाशिव रात्रि के अवसर पर गीत सुना रहे हैं:
जोगी गाये गली गली जय शिव भोला पार्वती-
तीन लोक में शिव जैसा जग रखवाला कोई नहीं-
बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं-
अपने भक्तो की विनती सुनते हैं यू तो देव सभी-
पर महादेव सा जल्दी संकट हरने वाला कोई नहीं-
इतने नाम है इस बाबा के ऐसा निराला कोई नहीं... (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BHAJAN CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV

गिरजा के नंदन पहली है वंदन...भजन गीत-

जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत एक भजन गीत सुना रहे हैं :
गिरजा के नंदन पहली है वंदन-
रामकथा में आओ महाराज-
हरी कीर्तन में आओ महाराज-
चरण विजय प्रभु मोर विनय करबे-
राम के भक्ति ला मा हृदय माँ धरले-
बड़े बड़े ऋषिमुनी गावत हवय तोर गुनी...

Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BHAJAN SONG CG MUKESH RAJPOOT MUNGELI

मेरा घर के आगे साईंनाथ...भजन-

सीजीनेट श्रोता गुजरात से भावेश ठाकुर जो दृष्टिबाधित हैं एक भजन सुना रहे हैं:
मेरा घर के आगे साईंनाथ-
तेरा मंदिर बन जाये-
जब खिड़की खोलू तो-
तेरा दर्शन हो जाये-
जब आरती हो तेरी-
मुझे घंटी सुनायी दे-
मुझे रोज सुबेरे साईनाथ-
तेरी सूरत दिखाई दे...

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: BHAJAN BHAVESH THAKUR GUJARAT

कोयलिया बोले रे अमवा के डाल...भजन-

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश कुमार केवट एक भजन सुना रहे हैं:
कोयलिया बोले रे अमवा के डाल
अपना कोऊ नई आये रे
बिना राम रघुनंदन
अपना कोऊ नई आये रे
बाग लगाये बगीचा लगाये
और लगाये केला
जब पिंजड़ा से प्राण निकल गयो रह गयो पिंजड़ा अकेला...(AR)

Posted on: Mar 01, 2021. Tags: BHAJAN KEWAT MP MUKESH KUMAR UMARIA

मेरा दर्द न जाने कोये...भजन-

ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
मेरा दर्द न जाने कोये
कह न सकूं मै अपनी कहानी
तेरी भी पंक्षी क्या जिंदगानी
सीजी नेट में तेरी कथा लिखी है...(AR)

Posted on: Mar 01, 2021. Tags: BHAJAN CG RAIGADH RAJENDRA GUPTA

« View Newer Reports

View Older Reports »