स्वास्थ्य स्वर : पेचिस या दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेंचिस या दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाल हरण जिसे छोटी हरण भी कहते हैं उसकी घी में भुनी हुई 100 ग्राम, पीपली 50 ग्राम, बेल का गूदा 100 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में दो बार पानी या छाछ के साथ सेवन करें, लाभ मिल सकता है, गरिष्ठ भोजन, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें, नशा ना करें , पानी उबालकर और अधिक सेवन करें, नीबू, शक्कर और नमक के घोल का उपयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं :
एच डी गांधी@7879751110.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG DYSENTERY HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

बीमारी के डॉक्टर के सांगा, देव भूत भटकैनी लागा...हल्बी स्वास्थ्य जागरूकता गीत-

ग्राम पंचायत-नेगानार, तहसील-दरभा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़ ) से शांति राय, कमलवती, सैतू और सुशीला राय हल्बी में एक गीत सुना रहे हैं जिसका अर्थ है बीमार होने पर झाड़ फूक ना करा के डॉक्टर के पास जाना चाहिए :
बीमारी के डॉक्टर के सांगा, देव भूत भटकैनी लागा-
मितानिन चो गोली घाहा दादा-
झाड़ फूक भटकैनी लागा-
जुड़ बोले से सुड़-सुड़-सुड़, कोसु बोले से खस-खस-
जर बोले से ही ही ही ही, हो हो हो हो...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SAPANA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

फूल हर फुलावत है, पंजा हर पचकावत है रे...गीत-

भगतपारा, ग्राम पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी हाल में चल रही विकास यात्रा और चुनाव राजनीति पर एक गीत सुना रहे हैं :
फूल हर फुलावत है, पंजा हर पचकावत है रे-
अऊ जित जाथे तो झापड़ ला दिखावत रथे गा-
हमर बोट ले जीत जाथे गा, तब आदिवासी ला झापड़ ला दिखावत रथे गा-
गाँव-गाँव समस्या हवे, आवेदन निवेदन हमन देवत रथी गा-
हमर शिकायत हर कहूँ तो सुनवाई नई होवत हवे गा-
गली-गली, गाँव-गाँव विकास यात्रा चलावत हवे गा...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पशुओ में होने वाले घाव को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता पशुओं में होने वाले घाव को ठीक करने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, अपामार्ग जिसे घोडमाठ भी कहते हैं, जो वर्षा ऋतु में होती है, उसकी जड़ी, पत्ती, डाली सभी को गुन्द्ध्वा रस्सी में बांधकर रोगी पशु के गले में बाँध दें, बाँधने वाल व्यक्ति बाद में स्पर्श न करे, तीन दिन तक रहने दें इससे लाभ हो सकता है, यह पौधा गाँव में आसानी से मिल जाता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG HEALTH RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

सच्चाई को दीमक चाट गया, झूठा करे यहां राज...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी आज की समसामयिक परिस्थिति पर एक कविता सुना रहे हैं :
सच्चाई को दीमक चाट गया, झूठा करे यहां राज-
झूठों का पोल खुल गया, फिर भी नही आती उनको लाज-
शर्म हया को ताक में रखकर, करते है काम काज-
समाज के आँखों में धूल झोककर, नही जानता अपना समाज-
अपने ही आन बान में जो मस्त हो, उन्हें समाज से क्या लेना देना-
जो दुनिया को ठोकर मारता हो, वही तो लूट लेता है खजाना...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »