डुगू रे डुगू रे बाजय रे बजा गाँव...गीत-
ग्राम पंचायत-मौली, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शत्रु अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
डुगू रे डुगू रे बाजय रे बजा गाँव-
तेरईया रसानपुर के बजय जे आय भईया-
कईना बिहा करे जान...
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मालती बाई बता रही हैं, आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं बना था, इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9406405661.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MALATI BAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मदार के पीले के पत्तो पर थोड़ा सा घी लगाकर या तेल लगाकर आंच में गर्म करें और जब पत्ता मुरझाने लगे तब उसे एक बर्तन में निचोड़ लें, उसके बाद उस रस को दर्द होने वाले कान में डालें, इससे कान के दर्द में आराम मिल सकता है, ये दिन में दो बार उपयोग कर सकते हैं, दिये नंबर पर जनकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अन्त्योष्टि सहायता योजना के लिये आवेदन किये लेकिन मदद नहीं मिली...
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं उनकी माता कौसिल्या बाई का देहांत 10 दिसंबर 2019 को हुआ था, जिसमे अन्त्योष्टि सहायता देने का प्रावधान है जो परिवार में किसी सदस्य की मृत्यू के बाद मिलाता है ये सरकार की एक सहायता योजना है लेकिन ये सहायता उन्हें नहीं मिला, उन्होंने इसके लिये अधिकारियो को आवेदन दिया था लेकिन मदद नहीं मिली इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर अत्योष्टि सहायता राशी दिलाने में मदद करें: सरपंच@7454904295, सहायक सचिव@8435212063, CEO@7089599087. संपर्क नंबर@8435970620.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बार बार गर्भपात होने की समस्या का उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बार बार गर्भपात होने की समस्या का उपचार रहे हैं, रविवार को सूर्योदय से पूर्व धतूरे की जड़ को निकाले और उसे महिला के कमर में धागे से बांध देना है, उसके बाद 9 माह तक रहने देना है इससे लाभ हो सकता है, इस विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: केदारनाथ पटेल@9826040015.
