स्वास्थ्य स्वर : खूनी दस्त का घरेलू नुस्खा-

ग्राम+पोस्ट-जुबानीकला, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद पेचिश खूनी दस्त का घरेलू नुस्खा बता रहे है, कोरिया के छाल 100 ग्राम, लेकर के उसे अधकुटा कूटे 200 एमएल पानी में उबाले जब 100 एमएल पानी बच जाये तो 50 एमएल सुबह 50 एमएल शाम को पियें| नार्मल बुखार के लिए भुईलीम 100 ग्राम, 200 एमएल पानी में उबाले जब 100 एमएल पानी बच जाये तो 50 एमएल सुबह 50 एमएल शाम पिने से नार्मल बुखार ठीक हो जायेगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: KONDAGANW NISHAD RAMPRSAD SONG VAIDAY VICTIMS REGISTER

हैंडपंप से आयरन पानी निकलता है, शिकायत कियें कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...

ग्राम आद्वाल, पंचायत-खड़पड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में सुकरी नाग, तौरिना नाग बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 8 में हैण्डपम्प है, उसमें आयरन पानी निकलता है, 25 घर का जनसंख्या है, पानी पीने के लिये बहुत दिक्कत हो रही है, इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में कई बार आवेदन दियें है, परन्तु अब तक कोई निराकरण नही किये, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है, दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप ठीक कराने में मदद करे: संपर्क@6264131411, सचिव@9406327695, PHE@9424296892.

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: CG KNHAIYALAL KEWAT KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

जाने मेरे किस्मत ने ये कैसा खेल खेला है...गीत

ग्राम-गढ़वई, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता एक गीत सुना रही है:
जाने मेरे किस्मत ने ये कैसा खेल खेला है-
कल भी मन अकेला था आज भी अकेला है-
ढूंढते हो तुम खुशबु कागजी गुलाबो में-
प्यार सिर्फ मिलता है आज कल किताबो में-
जाने मेरे किस्मत ने ये कैसा खेल खेला है...

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: MP REETA REWA SONG VICTIMS REGISTER

मोर साथी जबर रिझवार गा तेंदू ला लबेदा मारे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
मोर साथी जबर रिझवार गा तेंदू ला लबेदा मारे-
छोल छोल के आमा खाए छिलक-छिलक के गोही-
रात भर ला बैठ गवाएं नींद कैसे होही-
मोर साथी जबर रिझवार गा तेंदू ला लबेदा मारे...

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURJAPUR VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 4 में हैण्डपम्प नहीं है, हमलोग 1 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है-

ग्राम पंचायत-हथकली, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में आशाराम कोराम, दिनेश बधेल बता रहे है की सयगन पारा वार्ड क्रमांक 4 में 50 परिवार है जो अभी नाले का पानी पी रहे है क्योंकि मोहल्ले में कोई हैंडपंप नहीं है| ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या के बारे में पंचायत एवं जिला में शिकायत की गई परन्तु हो जायेगा ऐसा हर बार बोला जाता है, लेकिन समस्या का निराकरण नही हो रहा है| 1 किलोमीटर ताल़ाब व नाले का गंदा पानी लाते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से फोन पर बात कर मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: ईश्वर कोराम/ संपर्क@6266389250, सचिव@9340759708, CEO@7247597636

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: BABULALA NETI CG KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »