Impact: Our only handpump got repaired after reporting on CGnet, thanks...
ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 12 का एकमात्र हैण्डपम्प ख़राब था और अधिकारी बार बार अनुरोध करने के बावज़ूद ध्यान नहीं दे रहे थे और सभी परिवारों को १ किलोमीटर से अधिक दूरी से पानी लाना पड़ रहा था फिर उन्होंने 5 जनवरी को सीजीनेट में एक एक सन्देश रिकॉर्ड किया था. रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया गया और इनके गाँव का हैण्डपम्प आज दिनांक 10 जनवरी को सुधार दिया गया है और शाम से गाँव के लोगों को गाँव में ही पानी मिलने लगा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया ऐसे ही मदद करते रहें । अशोक@7566836291
Posted on: Jan 10, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER
चार साल से खम्भे गाड़कर और बिजली के तार खींचकर छोड़ दिए हैं पर बिजली अब तक नहीं आई...
भूवन सिंह चौगड़ आज ग्राम-फड़तला, पोस्ट-अट्ठा, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर मध्यप्रदेश के पूर्व सरपंच श्रोतान जी के साथ हैं जो बता रहे हैं कि उनके गाँव में चार साल हो चुका हैं बिजली के नंगे तार और खम्भे खींचकर छोड़ दिए हैं पर बिजली नहीं शुरू हुई है | सरपंच द्वारा बिजली विभाग और विद्यायक को भी मौखिक में कई बार बोला गया हैं पर कोई अधिकारी या विधायक ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के श्रोतागणों से अपील कर रहे हैं कि वे अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें और इस पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद करें । इसके साथ साथ वे बता रहे हैं कि बिजली कर्मचारी बिल लेने आ जाते हैं और परेशान करते हैं |बिजली विभाग@ 8989983935,8349901221 हैं | भुवन@9407294110
Posted on: Jan 07, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD
हमारा एकमात्र हैण्डपम्प हफ्ते से खराब पड़ा है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया उन्हें फोन करे
हमारे मोहल्ले में १०० से अधिक परिवार रहते हैं और एक हफ्ते से अधिक से हमारे एकमात्र हैण्डपम्प से गंदा पानी निकल रहा है पर कोई अधिकारी नहीं ध्यान दे रहा है हम लोग १ किलोमीटर से अधिक दूरी से पानी ला रहे हैं यह बता रहे हैं अशोक कुमार कोरी ग्राम-हिन्दुहा पंचायत- तिली तहसील-जवा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से । वे बता रहे हैं कि सरपंच को बोलने पर भी वह नहीं मानता इसलिए सीजीनेट के श्रोतागणों से अपील कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 12 की हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे और अधिकारियों को फोन लगाकर कृपया उन पर हम सभी की मदद करने के लिए दबाव बनाएं, सरपंच@9893804412 P H E अधिकारी @9165266811. अशोक@9713063019
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: ASHOK KORI
Impact: Got support for building house after reporting on CGnet, thanks...
Ashok Kumar Kori is visiting village Shivpur in Jaba block of Rewa district in Madhya Pradesh and meets Ramdayal Nat who had recorded a message on CGnet on 8th November 2016 that he had got first installment of Indira Awas support for building his house from Govt in 2014-15 and was waiting for the second installment since after repeated requests. After that message he has now got the second installment and have started work on house wants to thank all CGnet listeners and officers who helped. Kori@9713063019
Posted on: Jan 05, 2017. Tags: ASHOK KORI
आजीविका योजना में स्वंय सहायता समूह बनाकर सरकार ग्रामीणों को गाँव में ही रोज़गार दिला रही है...
ग्राम सोंडवा, तहसील सोंडवा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ आज उपस्थित है आजीविका परियोजना के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह बनाने वाले कार्यकर्त्ता राजेश भावर जो बता रहे हैं कि यह एक आदिवासी अति पिछड़ा पहाड़ी और जंगली इलाका है जहां से अधिकतर लोगों को काम की तलाश में बाहर पलायन करना पड़ता है इसलिए सरकार ने आजीविका योजना शुरू किया है । वे बता रहे हैं कि इस योजना में वे ग्रामीण पिछड़े इलाके के लोगो के लिए अनेक प्रकार के योजनायें से लाभ पहुचाते है जैसे मुर्गीपालन, मछलीपालन, तथा नई तकनिकी से खेती करना कामों की व्यवस्था कराते है जिससे गाँव की महिलाएं गाँव में ही आजीविका कमा सके । भुवान@9522336913
