आजीविका योजना में स्वंय सहायता समूह बनाकर सरकार ग्रामीणों को गाँव में ही रोज़गार दिला रही है...
ग्राम सोंडवा, तहसील सोंडवा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ आज उपस्थित है आजीविका परियोजना के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह बनाने वाले कार्यकर्त्ता राजेश भावर जो बता रहे हैं कि यह एक आदिवासी अति पिछड़ा पहाड़ी और जंगली इलाका है जहां से अधिकतर लोगों को काम की तलाश में बाहर पलायन करना पड़ता है इसलिए सरकार ने आजीविका योजना शुरू किया है । वे बता रहे हैं कि इस योजना में वे ग्रामीण पिछड़े इलाके के लोगो के लिए अनेक प्रकार के योजनायें से लाभ पहुचाते है जैसे मुर्गीपालन, मछलीपालन, तथा नई तकनिकी से खेती करना कामों की व्यवस्था कराते है जिससे गाँव की महिलाएं गाँव में ही आजीविका कमा सके । भुवान@9522336913
