बच्चों के बीच रहो तो मन की चिंता, डर, तनाव सब दूर हो जाता है: आदिवासी आश्रम की शिक्षिका -

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-टाहकवाडा, विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से अमर मरावी छात्रावास की शिक्षिका रामकुमारी नेताम और कुमारी पिंकी नुरेटी से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रही हैं कि वे दोनों कांकेर से हैं और पहले उन्हें डर लगता था उन्होंने 2 अगस्त 2010 से बालिका छात्रावास में काम शुरू किया था, आश्रम में 127 बच्चे और 3 शिक्षिका हैं, स्कूल में पहली से 5 वी तक की कक्षा है, वे बच्चो के सांथ ही ज्यादा समय व्यतीत करती है, जब वे बच्चो के बीच होती हैं, तो उनके मन की चिंता, तनाव सब दूर हो जाता है, वे बहुत अच्छे से पूरा काम देखते है और संभालते हैं : अमर मरावी@9754684672.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG CHHINDGARH EDUCATION SCHOOL SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

लहू देकर की है जिसने गोंडवाना की हिफाजत...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना-
रोशनी होगी चिंगारो को जलाये रखना-
लहू देकर की है जिसने गोंडवाना की आजाद-
लहू देकर की है जिसने गोंडवाना की हिफाजत-
उस वीरांगना के दिखाये मार्ग पर जरुर चलना होगा...

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG GONDWANA KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

शांति पदयात्रा बस्तर और यहां के आदिवासियों के लिए बहुत ज़रूरी है, इसमें सभी को जुड़ना चाहिए...

नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला परलकोट, बस्तर संभाग, जिला-कांकेर के सांथी सुरेश कुमार कतलामी से 2 अक्टूबर 2018 को होने वाली शांति पदयात्रा पर चर्चा कर रहे हैं, वे अपनी गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि महात्मा गाँधी के जन्म दिन पर शुरू होने वाली शांति पदयात्रा जो आंध्र के चट्टी गाँव से शुरू होगी और 12 अक्टूबर को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर तक आएगी वह पूरे बस्तर क्षेत्र और आदिवासी समाज के लिए बहुत अच्छा और बहुत जरुरी है, ये बस्तर के आदिवासियों और बस्तर क्षेत्र में शांति की पहली पहल है, इससे क्षेत्र की समस्याएं हल हो सकती है, बस्तर में आज जो अशांति है लोग उसे तोड़कर बाहर आना चाहते हैं, इसमें ज़्यादा से ज्यादा लोगो को जुड़ना चाहिए |

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG PADYATRA PEACE RAIPUR SHANTI UTTAM ATALA WALK

स्वास्थ्य स्वर: शराब छुड़ाने का घरेलू नुस्खा -

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हमें शराब छोड़ने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि शराब पीना आज के समय में एक फैशन हो गया है, लेकिन ये शरीर के लिए हानिकारक है, इस आदत को छुड़ाने के लिए अजवाइन 250 ग्राम, 5 ग्राम ईलायची, 2 लीटर पानी में उबालें जब पानी 250 ग्राम बच जाए, तो उसे सुरक्षित रख ले और एक-एक कप सुबह प्रतिदिन सेवन कराना है, इससे धीरे-धीरे शराब पीने की आदत छूट सकती है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

कुदर गढ़ीन दाई के दुवार जाबो ना...भक्ति गीत-

ग्राम पंचायत-अल्का, पोस्ट, थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार कुदरगढ़ी देवी पर एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
कुदर गढ़ीन दाई के दुवार जाबो ना-
कुदर गढ़ी ओ दाई मोर, तोर चरण लगो ना-
पार लगा दे ऐसी लगी ला डूबत हवे मोर नईया-
दया ला करे दई ना, दया ला बाट दे ना-
तोर दर्शन ला करे बर आवथों ना...

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: BALRAMPUR BHAJAN CG DILIP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR

« View Newer Reports

View Older Reports »