गाँव का नाम भाखरा कैसे पड़ा...कहानी-
ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दुग्गा सुराम बंसोर बता रहे हैं उनका पहले जंगल में था, तब लोग झोपड़ी बनाकर रहते थे, उसके अलावा पेड़ो के खोखले में रहते थे, वही पेड़ो पर सामान रखते थे, एसी चलते चलते समस्या के साथ जगह का नाम भाखरा रखा गया यह हल्बी भाषा का शब्द है, बाद में यह चलन में आया और अब उस जगह को उसी नाम से जाना जाता है|
Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER
यह भारत वर्ष हमारा है हमको प्राणों से प्यारा है...गीत-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
यह भारत वर्ष हमारा है हमको प्राणों से प्यारा है-
है यहाँ हिमालय खड़ा हुआ शंकर शरिखा खड़ा हुआ-
जय हिन्द हमारा नारा है यह भारत वर्ष हमारा है-
जनमे थे यहीं राम सीता गूंजी थी यहीं मधुर गीता-
यमुना का शाम किनारा है यह भारत वर्ष हमारा है-
है मनोहर डोल रही वन में है कोयल बोल रही-
बहती सुगंध की धारा है यह भारत वर्ष हमारा है...
Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
बाल अधिकार पर जानकारी...
रीवा (मध्यप्रदेश) से आज्ञा बाल अधिकार के बारे में बता रही हैं, जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं सभी बच्चे की श्रेणी में आते हैं, ये परिभाषा बच्चों के अधिकारों और संयुक्त राष्ट्र संघ के समझौता UNCRE के तहत बताई गयी है, भारत में 1992 को इस समझौता पर हस्ताक्षरित की गयी है इसलिये लोगों को वोट देने, ड्रॉइविंग लाइसेंस को किसी क़ानूनी समझौते पर हस्ताक्षर करना जरुरी है, कम से कम 18 वर्ष होना चाहिये, बाल-विवाह नियोजक कानून 1929 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़का के शादी पर रोक है। भारत में और भी कानून है सभी की अलग-अलग परिभाषा है किसी का 18 वर्ष से कम उम्र का शादी हुई और बच्चा भी हुआ तो वह बच्चा ही कहलायेगा। बचपन एक ऐसी अवस्था जिससे सभी लोग गुजरते हैं इस दौरान सभी का अनुभव अलग-अलग होता है। बच्चों को हर तरह के अत्याचार व शोषण से बचाया जाना चाहिये, बच्चों को खास ज्ञान दिया जाना चाहिए क्यों कि जिन स्थितियों में बच्चे रहते हैं वयस्कों की तुलना में उनका शोषण होने की संभावाना ज़्यादा होती है इसलिये सरकार के काम का असर बच्चों पर पड़ता है अक्सर यही माना जाता है उनके सोचने समझने की क्षमता कम होती है इसलिये उनका निर्णय अधिकतर बड़े ही लेते हैं : आज्ञा@9752437223.
Posted on: Feb 09, 2020. Tags: AGYA INFORMATION MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
शुरू करते हैं छोटी सी कहानी का ये किस्सा...गजल-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जनमावती साकेत एक गजल सुना रही हैं:
शुरू करते हैं छोटी सी कहानी का ये किस्सा-
कि इसका एक पहलु मै तू इसका दूसरा हिस्सा-
कि सुन ले तू भी हो सकता हैं इसमें तू भी हो शामिल-
जो अब तेरी कहानी थी ओ अब मेरी कहानी हो-
किनारे पर ओ बैठी थी किनारे पर मै बैठा था-
ओ चुप भी बैठी थी मै भी चुपचाप बैठा था...
Posted on: Feb 09, 2020. Tags: JANMAVATI SAKET MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफेद नमक 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, बाईबिडिंग 50 ग्राम लें, तीनों को पीसकर अलग-अलग सुरक्षित रख लें, 1 गिलास गुनगुने पानी में तीनों को आधा-आधा चम्मच घोलें, और सुबह ब्रस करने के बाद उससे गरारा करें, रात को सोने से पहले प्रयोग करें, लगातार एक सप्ताह तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, शक़्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
