ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम...भक्ति गीत-
ग्राम-खैरागढ़, जिला राजनादगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
शिव है शक्ति, शिव है भक्ति, शिव है मुक्ति धाम-
शिव है ब्रह्मा, शिव है विष्णु, शिव है मेरे राम-
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम-
जिस दिन जुबा पे मेरी आए ना शिव का नाम-
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम-
जिस दिन जुबा पे मेरी आए ना शिव का नाम-
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से बोरिंग ख़राब है पानी की समस्या होती है...
सालेमारी पारा, ग्राम-असलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सामनाथ कोर्राम बता रहे हैं कि गाँव में बोरिंग की समस्या है, 2 साल से ख़राब है, कर्मचारी नहीं बनेगा बोल रहे हैं, बोरिंग ख़राब होने से पानी की समस्या होती है लोगो को दूर से पानी लाना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप को ठीक कराने में मदद करें : PHE@9424296892, सचिव@9770371500.
संपर्क नंबर / शामनाथ@6265344018.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG KONDAGAON PROBLEM SAMNATH KORRMA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे...गीत-
रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटू कोल एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे-
मंज़िल की धुन में आये हैं, मंज़िल को पाकर जायेंगे-
दो दिन की बहारें है जग में, क्या जुर्म किसी का चलता है-
जो जुर्म का सूरज लाख तपे,हर शाम को लेकिन ढलता है-
नफरथ के शोले दिल में है, हम उनको बुझाकर मानेंगे-
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CHHOTU KOL MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
तुलसी चौरा मा दिया जलाके...गीत-
ग्राम-पदनार, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से जमुना नेताम एक गीत सुना रहे हैं:
तुलसी चौरा मा दिया जलाके-
पूजा करे दिन रात-
तुलसी चौरा म दिया जलाके-
पूजा करे दिन रात-
भक्ति बिना शक्ति नई होवय रामा-
ओला कहिथे तुलसीदास-
भक्ति बिना शक्ति नई होवे रामा-
ओला कहिथे तुलसीदास...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच सार्वजनिक मोटर पम्प खेत में उपयोग रहे हैं, 6 माह से लोगो को पानी की समस्या है...
ग्राम-अकौडिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे हैं कि अकौडिया गाँव में पानी की समस्या है, 6 माह हो चुके हैं गाँव के लोग जहां से पानी लाते थे वहां से मोटर निकाल लिया गया है जिसके कारण पानी की समस्या होती होती है, पानी के लिये दूर से पानी लाना पड़ता हैं मोटर को निकालकर सरपंच के खेत में व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है निवासी पानी के लिये पैसे देते उसके बाद भी पानी नहीं मिल रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें जिससे लोगो को पानी मिल सके : संपर्क नंबर@7697448583. सरपंच@ 9200673447, PHE ठेकेदार@7047603066.
