अमर जवां सिपाहियों वतन तुम्हारे साथ है...देश भक्ति गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
अमर जवां सिपाहियों वतन तुम्हारे साथ है-
वतन तुम्हारे साथ-
सूनी भष्म के नगर ये कैदियों की रानियां-
डगर-डगर पे जगमगाती फूल की कहानियां-
जो जिंदगी बसाये हो पवन तुम्हारे पास है-
अमर जवां सिपाहियों वतन तुम्हारे साथ है-
वतन तुम्हारे साथ...
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: MP RAJKUMAR KACHHI REWA SONG VICTIMS REGISTER
सौ बात रहने अटरिया सपन देख...बघेली लोक गीत-
ग्राम-खजुहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा जो आँखों से देख नहीं सकते एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
सौ बात रहने अटरिया सपन देख-
देखूं सपन के, देखूं हो-
बबुवा सपने है बाकी-
बतावे सपनवा सुंदर सपनवा-
सुन्दर हो...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSWAHA
कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे...बघेली लोक गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्त एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे-
मइके के नीक लागे भईया भतिजावा-
अरे ससुरे के लहुरा देवरवा हो मोही निको न लागे-
मईके के निक लागे बाग बगीचा-
ससुरे के देखो महलिया हो मोही निको न लागे...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER
7 महीने से जल की समस्या है, पशु मर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं-
ग्राम-पथरी पुरवा, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से देव कुमार पण्डे बता रहे हैं| हमारे गांव में जो हैण्डपंप लगे हैं, उसमे पानी नहीं निकलता है| सात महीने से ये समस्या बनी है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| पानी के कमी के कारण पशु मर जा रहे हैं| लेकिन इस पर इस पर स्थानीय अधिकारी कोई काम नहीं कर रही है| जो वहा के लोगो के लिये एक बड़ी समस्या है : देव कुमार पण्डे@7869674376.
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: DEV KUMAR PANDE MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
वार्ड क्रमांक 26 में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करे-
नगर निगम शारदापुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रासाद पांडे बता रहा है कि नगर निगम द्वारा वार्ड नम्बर 26 में गंदा पानी का सप्लाई किया जा रहा है| यहाँ का पाइप लाइन गंदा स्थान में होने के वजह से गंदा पानी आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी का बहुत परेशानी हो रही है| कभी कोई अधिकारी जांच-पड़ताल हेतु नही जाते हैं, उन्हें गुमराह कर रहे हैं| इसकी शिकायत उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया लेकिन अब तक कोई फायदा नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सब इंजीनियर P.H.E@9340753652, इंजीनियर@7970004401, संपर्क नम्बर@9685649001.
