हमें जनम से पाहिले मार दिये...गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
हम रो के कही अनास के कही तनिक-
सुनले दरद हमार रे-
हमें जनम से पाहिले मार दिये-
अरे अम्मा जी हमको बताओ-
काहे हमरा कसूर-
रे मा का है हमरा कसूर-
मै रोय सकी न खिसियाय सकी-
कोनो कर दे पार रे-
हमें जनम से पाहिले मार दिये...

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

बड़ी बड़ी प्याहते रबड़ी बड़ी चो...गीत-

ग्राम-मलनार, पंचायत-नह्कानार, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छतीसगढ़) से वजहते एक गीत सुना रही हैं:
बड़ी बड़ी प्याहते रबड़ी बड़ी चो-
डोंडारा रो रोणन हो यहो रे रे-
रे रेला यो-
तीरे ला ला रो तीरे ला-
बड़ी बड़ी प्याहते रबड़ी बड़ी चो-
डोंडारा रो रोणन हो यहो रे रे...

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG GONDI KONDAGAON SANBATI DUGGA SONG

कितना हटकेली ननदिया...सोहर गीत-

ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति एक सोहर गीत सुना रही हैं :
कितना हटकेली ननदिया-
अंगना में मचली रे-
थारे अंगन मोरे ससुर समुझावै-
दईदे बहुरानी कंगना-
कंगना का मचली रे-
कितना हटकेली ननदिया – अंगना में मचली रे...

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : समय से पूर्व बालो के झड़ने व सफ़ेद होने के घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल समय से पूर्व बालों के सफ़ेद होने व झड़ने के घरेलू उपचार बता रहे हैं, भांगड़े का रस, प्याज़ का रस और मैथी के चूर्ण को सामान्य मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें, उसके बाद 20 से 25 दिनों तक उस पेस्ट को बालों के जड़ो में लगाने से बालो से संबंधित समस्या ठीक हो सकती है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लड्डू बनाने की घरेलू विधि...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से लड्डू बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, खजूर 250 ग्राम लेकर गुठली निकालकर रख दें और नारियल का चूरा 250 ग्राम लेकर मिला ले और रात में रख दें, उसके बाद सुबह 200 ग्राम गुड़ मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें, उसके बाद 2 – 2 लड्डू सेवन करें, सुबह 2 लड्डू और रात को सोने से पहले दो लड्डू खाकर दूध का सेवन करें, इससे स्वास्थ्य संबंधी लाभ हो सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »