देखो तो करोना वायरस क्या है हे भगवान...कोरोना गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चाँदरानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
देखो तो करोना वायरस क्या है हे भगवान-
की जिससे दुनिया है परेशान-
सब कहते हैं महामारी-
दुनिया भर का बड़ा बीमारी-
छू मत जाना बच के रहना-
यही काम महान की जिससे दुनिया है परेशान...(AR)

Posted on: Apr 30, 2021. Tags: CORONA SONG DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR

जय दुर्गे भवानी तोरे जय सेवा जस ला गावओं...देवी गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चाँदरानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक देवी गीत सुना रहे हैं:
जय दुर्गे भवानी तोरे जय सेवा जस ला गावओं-
सेवा गावओं डोंगरगढ़ मा-
बैठे हे बमलाई के-
कलकत्ता के काली माई-
सम्मलपुर समलाई के-
चंदरपुरी के चन्दहासनी तोरे जय सेवा जस ला गावओं...(AR)

Posted on: Apr 30, 2021. Tags: BHAKTI SONG DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली...आरती-

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश केवट एक आरती गीत सुना रहे हैं:
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली-
जय दुर्गे खप्पर वाली-
तेरे ही गुण गावें भारती-
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती-
तेरे भक्त जनो पर माता-
भीड़ पड़ी है भारी, दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी...(AR)

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: MP MUKESH KEWAT SONG UMARIA

अहंकार...कहानी

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
दो हष्ट फुष्ट बैल बुमरिन सामान की बैलगाड़ी खींच रहे थे
दोनों बैलो के बीच एक कुत्ता भी चल रहा था उसका अहंकार की गाड़ी बैल नही मै खींच रहा हूँ चाल में उसकी सोंच साफ साफ झलक रही थी|
गाड़ीवान ने अपनी चाबुक बैलो को मारने की वजह कुत्ते को मारी
मार पड़ते ही कुत्ता वहां से दुम दबाकर भागा
और उसे अहसास हो गया की असल में गाड़ी बैल खींच रहे थे उसका अहंकार मिट चुका था झूठ के साथ पहले अहंकार पनपता है पर सच के सामने आते ही छड भर में चूर चूर हो जाता है |

Posted on: Apr 26, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम-हरद्वाउहाँ , पंचायत-टेमनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तीरथ प्रसाद कोरी बता रहें हैं कि उनका राशन कार्ड नही बना था, उन्हीने सचिव सरपंच के पास कई बार शिकायत किये लेकिन नहीं बना फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से राशनकार्ड बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें|

Posted on: Apr 26, 2021. Tags: CARD IMPACT MP RATION REVA TEERATH KORI

« View Newer Reports

View Older Reports »