पीड़ितों का रजिस्टर : अपने बेटों को नक्सलियों के साथ भेजने से मना करने पर मुखबीर बता कर मारा, डर से 13
रामसिंघ यादव, ग्राम मुरनार ब्लॉक कोयलीबेड़ा जिला नारायणपुर, बताते हैं कि उन्हें अपने परिवार के साथ 2008 में अपनी जान बचा कर घर छोड़ के भागना पड़ा था। वे कहते हैं उनके 2 बेटे हैं, जिन्हें नक्सली ज़बरदस्ती अपने साथ ले कर जाते थे। एक दिन उन्होंने अपने बेटों की जान की चिंता में उन्हें नक्सलियों के साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर नक्सलियों ने एक मीटिंग बुला के उनपे कोयलीबेड़ा जा कर मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उन्हें पीटा और धमकी दी कि अगर अपने परिवार के साथ घर छोड़ के नहीं भागे तो जान से मार दिए जाएंगे। इसके बाद एक बार फिर जंगल के काफी अंदर मीटिंग रखी गई और उन्हें बुलाया गया। वे बताते हैं कि उन्हे संदेह हुआ कि ये उन्हें मारने कि साज़िश है, इस कारण से वे अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर शांतिनगर आ गए। वे कहते हैं कि उनके गाँव में उनकी 5 एकड़ पट्टे वाली जमीन के साथ 26 गायें, 19 भैंसें व बकरियाँ भी थीं। लेकिन वे वह सब कुछ छोड़, शांतिनगर में भूमिहीन रूप से मजदूरी कर के गुजारा करने को मजबूर हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है व सरकार से रु. 15,000 सहायता राशि मिली है, किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिल है। फो. नं. 9407629521
Posted on: Aug 02, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RASINGH YADAV VICTIMS REGISTER
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम-नांगमुड़ा, पंचायत-बस्तर, विकासखण्ड-भईयाथान, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयप्रकास यादव बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 5 और 6 में पानी की समस्या था| हैण्डपंप से लाल पानी निकलता था| लोग कुआ का पानी उपयोग करते थे| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन नही बना था| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@6268213009.
Posted on: Jul 27, 2021. Tags: CG HAINDPUMP IMPAICT JAYPRKAS YADAV SURAJAPUR
पीड़ितों का रजिस्टर : 2010 में मुखबिरी संके के दायरे पर भगा दियें...
ग्राम पंचायत-चिंहारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार यादव बता रहे हैं 2010 में वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर गुडरीपारा नारायणपुर में रह रहे हैं, उनके गांव में घटना भी हुआ था| और उन्हें मुखबिरी संके के दायरे पर उन्हें गांव से भगा दियें| और सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नहीं मिला है| अधिक जानकरी के लिए संपर्क नंबर@8305590545.
Posted on: Jul 26, 2021. Tags: 2010 CG DISPLACED MAHESH YADAV MAOIST VICTIM NAYAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: गाँव आने के लिए मना कर दिए हैं इसीलिए उन लोग 2011 में परिवार के साथ नारायणपुर आये
ग्राम-तोयामेटटा,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़)से हाजरी यादव पिता गणेश यादव बता रहे हैं की SP का फॉर्म डालने के कारण उसका नौकरी लगा था लेकिन गाँव के नौकरी करने नहीं और गाँव आने के लिए मना कर दिए हैं इसीलिए उन लोग 2011 में परिवार के साथ नारायणपुर आये हैं आने के बाद सरकारी की और से 30,000 हजार रुपया मिला था उनी पैसो से अपना घर बना लिए हैं| नौकरी के आवला और कुछ नही मिला| वर्तमान में ठीक हैं, लेकिन पानी की समस्या होती रहती हैं उनके घर परिवार के लोग भी कई बार सरपंच को बताये हैं बताने से सरपंच बोलता हैं की नया टंकी लगायेंगे लेकिन आब तक नहीं लगा रहा हैं.अधिक जानकरी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406019069.
Posted on: Jul 24, 2021. Tags: CG DISPLACED HAJARI MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER YADAV
पीडितो का रजिस्टर: मओवादियो ने परेशान करने के कारण गाँव छोड़कर आये हैं...
ग्राम-बोड़कानार,जीला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़)से अनीता यादव पिता राजेश यादव बता रहे हैं की उनलोग नारायणपुर गुड्रीपारा में रहते हैं वह आकर 14 या 15 साल हो रहा हैं उनको अपने गाँव में मओवादियो ने परेशान करने के कारण गाँव छोड़कर आये हैं आब उनको कोई परेशानी नहीं हैं सरकारी से उनके पापा को पुलिस नौकरी मिली हैं दिया गया नंबर पर बात करके पीड़ित परिवार को सरकार से मदद करे|संपर्क नंबर@8815933841.
