कोरोना के कारण घर से बाहर नहीं निकलते, राशन नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रही है...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, पोस्ट-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता आदिवासी बता रही हैं कोरोना वायरस के कारण वे घर से बाहर नहीं निकलते है, उनके घर में खाने के लिये राशन नहीं है जिसके कारण जीवन यापन में दिक्कत होती है इसलिये वे अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे जीवन यापन में दिक्कत न हो और लोक डाउन का पालन कर सकें : संपर्क नंबर@8827691523.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CORONA MP PDS REWA SANGEETA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
राशन उपलब्ध कराने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन का पालन कर सकें...
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से देवेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के मंडला जिले के करेला टोला गाँव के निवासी हैं, रायपुर में कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन में फंस गये हैं, वे मजदूरी का काम करते हैं, उनके साथ 5 परिवार हैं, जिनके लिये खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे शासन से अपील कर रहे हैं कि उन्हें खाने के लिये राशन उपलब्ध कराये जिससे वे इस समय कोरोना के कारण हुये लॉक डाउन में निर्देशों का पालन कर सकें| संपर्क नंबर@9691630241.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: * CG CORONA HD GANDHI PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड होने बाद भी पांच साल से राशन नही दिया जा रहा है, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें
ग्राम-डोकरीघटिया, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सकुनिया बता रहे हैं कि उन्हें राशन कार्ड होने बाद भी सोसायटी से खाद्द्यान्य नही मिल रहा है, पहले उसी राशन कार्ड से चावल दिए गया है| पर आज पांच साल हो रहा है, नही दिया जा रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है |मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं | कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नही हुआ | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये अधिकारियों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: विधायक@9893637637, संपर्क नम्बर@9617649417.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA PDS SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के कई लोगो का नाम राशन कार्ड में नहीं जुडा है, बोलने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से माहूराम पद्दा, बिरजाराम पद्दा और भीमा गोटा बता रहे है कि उनके गाँव के लोगों को राशन कार्ड में नाम नही होने से राशन नही दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| जबकि पंचायत में लगभग साल भर से राशन कार्ड में नाम जुडवाने हेतु लिखित आवेदन दिए है, लेकिन सरपंच, सचिव जुड़ जायेगा बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड में नाम जुडवाने में मदद करें: C.E.O@07868222203, 9425258269. संपर्क नरेश पद्दा @9479102949.

