शौचालय बने 1 वर्ष हो चुका है, न मजदूरी का भुगतान हुआ, न शौचालय उपयोग के लायक है-

ग्राम पंचायत-मौलीभाठा, ब्लाक-तोकापाल, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गुल्लू राम पोयाम और लकमु कश्यप बता रहे हैं| उनके गांव के 180 घरों में शौचालय बना है|लेकिन पानी की सुविधा नहीं होने से शौचालय का उपयोग नहीं कर पाते हैं| इसके अलावा जो शौचालय बनवाया गया है| उसका मजदूरी नहीं दिया गया है| शौचालय बने 1 वर्ष हो चुका है| लेकिन न मजदूरी का भुगतान हुआ| न शौचालय उपयोग के लायक है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@6261015983, सचिव@9165695000. ब्लाक CEO@9425592215, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर(गुल्लुराम पोयाम)@9407943615.

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: BAHN SAHU CG JAGDALPUR PROBLEM SONG TOILET TOKAPAL VICTIMS REGISTER

स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं है, बच्चे खेलते हुये स्कूल से बहार आ जाते हैं, दुर्घटना का खतरा रहता है-

ग्राम-मौलीभाठा, ब्लाक-तोकापाल, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी बता रहे हैं| गांव के स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं बना है| जिससे बच्चे खेलते हुये स्कूल से बहार आ जाते हैं| दुर्घटना होने का खतरा रहता है| स्कूल के 46 बच्चे हैं| ग्रामवासियों से बाउंड्रीवाल बनवाने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@6261015983, सचिव@9165695000. ब्लाक CEO@9425592215, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर(गुल्लुराम पोयाम)@9407943615.

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: BHAN SAHU BOUNDARY CG JAGDALPUR PROBLEM SONG TOKAPAL VICTIMS REGISTER WALL

हंस वाहनी माँ ज्ञान दायनी, ज्ञान का भण्डार दो माँ शारदे वरदान दो...वंदना गीत-

ग्राम-छोटे करमा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मनीषा और कुमेश्वरी एक वंदना गीत सुना रहे हैं :
हंस वाहनी माँ ज्ञान दायनी-
ज्ञान का भण्डार दो माँ शारदे वरदान दो-
विश्व की तू शारदे माँ शारदे वरदान दो-
हंस वाहनी माँ ज्ञान दायनी-
ज्ञान का भण्डार दो माँ शारदे वरदान दो-
विश्व की तू शारदे माँ शारदे वरदान दो...

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले में विद्युत् उपकरण लगाये गये हैं, लेकिन 3 साल से कनेक्शन नहीं किया गया, आवेदन पर सुनवाई नही

ग्राम-छोटे करमा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से नडगुराव और महेंद्र सिंह ठाकुर बता रहे हैं स्कूल पारा में 46 घर हैं| उनके पारा में लाईट के लिये पोल, तार, ट्रांसफ़ॉर्मर लगाया गया है| लेकिन उसमे लाईट नहीं आया है| तीन साल हो चुके हैं| अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन कोई काम नहीं होता है| अधिकारी एक दो दिन बोलकर बात को टालते रहते हैं| घरो में लाईट नहीं है| लेकिन बिल आता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर (महेंद्र सिंह ठाकुर)@9407758986. सरपंच@6265807242, CEO@7861287306, कलेक्टर@07782222693.

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: BHAN SAHU CG ELECTRICITY PROBLEM JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

जामुन देखो काली-काली, लगी हुई है डाली-डाली...कविता-

ग्राम-घूमडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पदमनी एक बाल कविता सुना रही हैं :
जामुन देखो काली-काली, लगी हुई है डाली-डाली-
तुम ठहरो मै ऊपर जाऊं, डाल पकड़कर खूब हिलाऊं-
जामुन गिरी टप-टप-टप, बीनो बच्चे झटपट झट-
चलो चलें अब नदी किनारे, धो धोकर अब खायें प्यारे...

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: CG JAGDALPUR PADMANI POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »