छत्तीसगढ़ के एक पहचान, गाँव गरीब अउ किसान...छत्तीसगढ़ी कविता -
आदिवासी बहुल क्षेत्र भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के एक पहचान गाँव गरीब अउ किसान – हांथ में धरे हंसिया डोरी मुड़ मा बांधे पागा – कान खोचे चोंगी भईया ले ला चले धान – होत बिहनियां बहुरिया बासी धर के आवत है – जावत है ले ला सोनहा बाली धान – गाँव गरीब अउ किसान के मोदी है सरकार...
Posted on: Nov 20, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कुकुर खांसी का घरेलू उपचार -
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज कुकुर खांसी के बारे में जानकारी दे रहे है: खांसी और सर्दी मौसम के उतार चढाव के कारण होता है | उसके हर्रा के फड के चूर्ण को गुड के साथ ले यह वात रोगी, कफ़ रोगी, पीत रोगी सब प्रकार के रोग में भी रामबाण काम करता है| और दूसरी औषधि 5 नग लौंग भुन ले आग में हल्का सा और 6 नग बड़ा-बड़ा श्यामा तुलसी के पत्ता उसको चबाकर खाने से सर्दी खांसी ठीक हो जाता है| बीच-बीच में पानी के साथ में एक चम्मच शहद घोलकर पीने से शरीर का जो कफ़ है बाहर निकलकर सर्दी को कम करता है| वैद्य अमित महिलाओ के लिए यह दवाई बनाते है और पुरुष के नामर्द की दवा नसुपंकता सभी प्रकार के लिए नि:शुल्क दवाई बनाते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8964931287.
Posted on: Nov 20, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
सुनो हो सुनो हो संगी, बुल्टू रेडियो के गोठ, गाँव की समस्या का रिकार्ड कराओ, होही ओखर निदान...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू देश की एकता को लेकर एक संदेश दे रहे हैं ये कह रहे हैं कि गाँव के युवाओं को अपने अधिकार और समस्या को जानने की ज़रुरत है मोदी जी ने एक नारा दिया है सबका सांथ सबका विकास जो सभी पे लागू होता है वे एक पंक्ति सुना कर सभी को संदेश दे रहे हैं कि बुल्टू रेडियो में सभी अपनी समस्या को रिकार्ड करे और स्वयं ही समाधान करें, हम सभी को एक होना है सभी को मिलकर काम करना है सभी राष्ट्र के निर्माता हैं सभी को काम, आवास, रोजगार मिलेगा तभी देश का विकास होगा, हमें वनों को नहीं काटना है उज्वला योजना का लाभ लेना है और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है
अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 19, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मैं मज़दूरी कर पेट पालती हूँ मुझे नहीं पर ट्रेक्टर वालों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल रहा है...
ग्राम-रौचंद, भोरमदेव वनांचल, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शांति बाई साहू बता रही हैं कि वे एक मजदूर हैं 2011 की आवास योजना सूची में उनका नाम है लेकिन पंचायत की सूची में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है पंचायत की सूची में उनका नाम लिखा गया है जिनका अच्छा कारोबार है पर्याप्त भूमि है लेकिन जिनको इस योजना की जरुरत है ऐसे लोगों का नाम दर्ज नहीं किया गया है भेद भाव किया जा रहा है इसलिए सांथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर निवेदन करे जिससे जरुरतमंद को योजना का लाभ मिल सके | सरपंच@8319114868, सचिव@9752672361, CEO@9826158979, कलेक्टर@9424244617. अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : दमा का घरेलू इलाज -
भोरमदेव वनांचल जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू दमा रोग का घरेलू इलाज बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि जो साथी दमा रोग से ग्रसित हैं वो सरसों के तेल में नामक डालकर छाती की हल्की मालिस करें, ठंडी हवा, पंखे की हवा से बचे, काली मिर्च हल्दी वा उड़द दाल की बारीक पाउडर का धुआ स्वास के सांथ लें अनुलोम विलोम करने से भी लाभ मिलता है, बहेरा पेड़ की 2 ग्राम छाल को 10 ग्राम शहद के सांथ ले सकते हैं हर्रा और सोठ दोनो के चूर्ण को आधा-आधा चम्मच पानी के सांथ प्रतिदन लेने से दमा, खांसी, कमर दर्द में फायदा हो सकता है लहसुन अदरक तुलसी चुकंदर गोभी गाजर और भाजी के सूप, मूंग दान के सूप, बकरी का दूध लाभदायक हैं घी, तेल, मक्खन दमा रोगी के लिए हानिकारक है | अमित साहू@8964931287.
