राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन...देश भक्ति गीत-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से वासु जोगी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन-
ये भारत है मेरा हैं भारत के हम-
गाँधी बापू तो हमे जान हैं प्यारे-
छोड़ चले रे बापू किसके सहारे-
रात ढले धूप खिले आया सबेरा-
भारत के वासी हमे झंडा का बसेरा...(AR)
Posted on: May 10, 2021. Tags: ANUPPUR DESH BHAKTI MP SONG VASU JOGI
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम पंचायत-महुआरिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अनिल पांडे बता रहें है कि कक्षा 8 में प्रवेश किया, जिनका विकलांग परिवहन छात्र वृति गोरमेंट द्वारा 25 सौ रुपये प्रदान कि जाती हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिला था, इसके लियें उन्होंने अधिकारी को बोला लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में 23 फरवरी को सन्देश रिकॉर्ड किया, 11 मार्च कि उनको पैसा मिल गया, तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से पैसा मिल गया| संपर्क@8225900404. GT
Posted on: May 10, 2021. Tags: ANIL PANDE IMAPICT MP REVA
लाल गोंदली ओ लसुन डोहड़ी रे खाये ला बीरा पान...गीत-
ग्राम-बलडीपुर, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से मानसराम यादव एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” लाल गोंदली ओ लसुन डोहड़ी रे खाये ला बीरा पान ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 09, 2021. Tags: CG JANJGIR CHAMPA MANASRAM YADAV SONG
Impact : आवास योजना का पैसा मिलने पर धन्यवाद...
ग्राम-अहीरगाँव, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से दीनबंधु साकेत बता रहे हैं, उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास आया था जिसका एक क़िस्त बाकि था, जो नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके 3 माह बाद उन्हें पैसा मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7898779893.
Posted on: May 09, 2021. Tags: DINBANDHU SAKET IMPACT STORY MP REWA
लॉक डाउन में खाने की समस्या है, राशन दिलाने के लिये मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोनी, जनपद-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विजय बहादुर बता रहे हैं, लॉक डाउन में कंपनी बंद हो गयी है काम नहीं है| इसलिये वापस गाँव आ गये हैं अब खाने की समस्या हो रही है, वे सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि पंचायत द्वारा राशन दिलाने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन में जीवन यापन कर सकें| संपर्क नंबर@9558033040. (188050)
