केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया, अंगना लिपावल दाई...गीत-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन यादव एक गीत सुना रहे हैं :
केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया-
अंगना लिपावई दाई-
गज मोती चौका पुरावल हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई...
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: ARJUN YADAV CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुल्थी 50 ग्राम, मुली की पत्ती का रस 50 ग्राम, पत्थरचट्टा 50 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें| कुल्थी को 250 ग्राम पानी में उबालें| जब पानी उबलकर 50 ग्राम बच जाये, तब उसे छानकर रख लें| उसमे 50 ग्राम मुली का रस मिला लें| पत्थरचट्टा का रस भी उसमे मिला लें, और सुरक्षित रख लें| दिन में दो बार खाली पेट सेवन करना है| इससे पथरी बीमारी में लाभ हो सकता है| पानी का पर्याप्त सेवन करें| पेशाब को रोककर न रखें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
नवरात्रि पर्व पर लोग नौ दिन तक पूजा पाठ और भजन करते हैं...
ग्राम-केसमा, ब्लाक-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार यादव नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं | वे बता रहे हैं| इन दिनों नौ दिन तक हमें अच्छे से रहना चाहिये| साफ़ सुथरा वातावरण रखना चाहिये| पूजा पाठ करना चाहिये| जिससे मन को शांति शांति मिले| और माता की कृपा बनी रहे सभी से अच्छा व्योहार करना चाहिये| इन दिनों नौ दिन तक लोग पूजा पाठ करते हैं, और भजन गाते हैं| दान करते हैं|
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG CULTURE RAMESH KUMAR YADAV SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
एसी शक्ति भर दो माँ, मुझपे कृपा करके माँ...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं :
एसी शक्ति भर दो माँ, मुझपे कृपा करके माँ-
बनके पतंग उड़ जाऊं मै-
नील गगन में इठलाऊं मै-
फिर नील गगन के नीचे आ-
धरती में बस जाऊं-
तन मन धन से सेवा करके धरती माँ को सुंदर बनाऊ...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गुड़ के आयुर्वेदिक गुण और उपयोग-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गुड़ के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बता रहे हैं | गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, प्रोटीन होता है| ह्रदय की ताकत बढ़ाने में गुड़ लाभकारी है| रक्त संबंधी समस्या में गुड़ उपयोगी है| ह्रदय रोगी शक्कर के स्थान पर गुड़ का उपयोग कर सकते है| गर्मी के दिनों में पानी में भिगोकर रखा गया गुड़ पीना चाहिये| इससे लाभ होता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@ 9424167683.
