नहीं लागये मोर गईया मोहन बिना...भजन-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक भजन सुना रही हैं:
नहीं लागये मोर गईया मोहन बिना-
कौन रंग गईया कौन रंग बछड़ा-
कौन रंग दुहबईया मोहन बिना-
काले रंग गईया सफ़ेद रंग बछड़ा-
श्यामल रंग दुहबईया मोहन बिना-
नहीं लागये मोर गईया मोहन बिना...
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
अपने ससुर जी की बारी दुलारी...गीत
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
हनुमति मेरा नाम रे सावरिया-
अपने ससुर जी की बारी दुलारी-
सासू कै गले कै हार रे सावरिया-
अपने जेठ जी की बारी दुलारी-
जेठी के हांथो के कंगानिया रे सावरिया-
हनुमति मेरा नाम रे सावरिया...
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
पानी बचाओ जन-जन घरो में...जल संरक्षण गीत
पारस कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं:
पानी बचाओ जन-जन घरो में पानी बचाओ जन-जन-
क्यूंकि पानी ही है जीवन-
पानी से होती है खेतो में फसले-
पानी नही है तो होती है मसले-
पानी बिना तडपन घरो में-
घर आंगन की होती सफाई-
पानी बिना सारी दुनिया पगलाई-
पानी बचाओ जन-जन घरो में पानी बचाओ जन-जन...
Posted on: Feb 17, 2020. Tags: PARAS KUMAR SONG VICTIMS REGISTER YADAV
हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या होती है बनवाने में मदद करें...
ग्राम-नोनारी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मनीष कुमार आदिवासी बता रहे हैं उनके मोहल्ले में हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या होती है, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन दिये लेकिन सुनवाई नहीं होती है, लोग परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PHE ठेकेदार@7047603066. संपर्क नंबर@7385961733.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: MANISH KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
जयति जय जय माँ सरस्वती...वंदना-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायनी-
जगत का कल्याण कर माँ-
तू है विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ-
देख मेरी दुर्दशा माँ-
शांति की दरिया बहा माँ-
तू है शुभ वरदायनी –
जयति जय जय माँ...
