बासुरी की धुन-

ग्राम पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बासुरी की धुन सुना रहे हैं, ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Aug 05, 2021. Tags: BASURI DHUN CG RUPLAL MARAVI SURJAPUR

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम-ऐलमिडी, जिला-बीजापुर जेलवाड़ा, ब्लाँक-उसुर, (छत्तीसगढ़) से कान्ता पुनेम पति स्व: संतोष पुनेम जी बता रही हैं कि उनके पति की मत्यु 2019 में हुई हैं और उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही थी उसके लिये उन्होंने नगर पालिका में विधवा पेंशन के लिए आवेदन भर चुकी थी पर उनको अभी तक विधवा पेंशन नही मिल रहा था जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@7646954161. (183938)

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BIJAPUR CG IMPAICT KANTA PUNEM PENSION PROBLEM

Impact : राशन कार्ड नही होने से अनेक परेशानियां थी अब बन गया है...

ग्राम-चन्द्रकला,पोस्ट-परसवाद, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड अभी तक नही बना था जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही थी| वे सम्बंधित अधिकारियों को निवेदन कर रहे थे पर अनसुनी करके उनसे पैसे मांग रहे थे, जबकि उनका कहना है सरकार सभी लोगों का निशुल्क कार्ड बना रहे थे तो उनसे पैसे क्यों मांग रहे थे| इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9669586970. (182869)

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: CG PRTAPPUR RAJESH RATION CARD PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर : राशन सहकारी समिति का संचालन ठीक से ना करने पे पीटा, गाँव से भगाया

अपने गाँव मेटानार तहसील ओरछा जिला नारायणपुर के सरपंच रहे गिंजरूराम उसेंडी बताते हैं कि राशन सहकारी समिति के अन्य सदस्यों द्वारा समिति का कार्यवहन सही तरीके से ना होने पे गॉंववालों ने उनकी शिकायत नक्सलियों से की। इसके पश्चात नक्सलियों ने मीटिंग बुला कर उन्हें पीटा और धमकी दी की अगर गाँव छोड़ कर नहीं भागे तो मार दिए जाएंगे। तब से वे अपने परिवार के साथ इमलीपदेर, नारायणपुर में रहते हैं और रोजी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। गाँव के सरपंच रहने के बावजूद उन्हें सरकार से ना कोई सहायता राशि मिली है ना ही कोई जमीन। वे कहते हैं एफआईआर दर्ज तो हुई थी लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रमाण के लिए कोई कागज नहीं दिया है। संपर्क नंबर@7587792891.

Posted on: Aug 03, 2021. Tags: CG DISPLACED GINJARURAM USENDI MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : अपने बेटों को नक्सलियों के साथ भेजने से मना करने पर मुखबीर बता कर मारा, डर से 13

रामसिंघ यादव, ग्राम मुरनार ब्लॉक कोयलीबेड़ा जिला नारायणपुर, बताते हैं कि उन्हें अपने परिवार के साथ 2008 में अपनी जान बचा कर घर छोड़ के भागना पड़ा था। वे कहते हैं उनके 2 बेटे हैं, जिन्हें नक्सली ज़बरदस्ती अपने साथ ले कर जाते थे। एक दिन उन्होंने अपने बेटों की जान की चिंता में उन्हें नक्सलियों के साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर नक्सलियों ने एक मीटिंग बुला के उनपे कोयलीबेड़ा जा कर मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उन्हें पीटा और धमकी दी कि अगर अपने परिवार के साथ घर छोड़ के नहीं भागे तो जान से मार दिए जाएंगे। इसके बाद एक बार फिर जंगल के काफी अंदर मीटिंग रखी गई और उन्हें बुलाया गया। वे बताते हैं कि उन्हे संदेह हुआ कि ये उन्हें मारने कि साज़िश है, इस कारण से वे अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर शांतिनगर आ गए। वे कहते हैं कि उनके गाँव में उनकी 5 एकड़ पट्टे वाली जमीन के साथ 26 गायें, 19 भैंसें व बकरियाँ भी थीं। लेकिन वे वह सब कुछ छोड़, शांतिनगर में भूमिहीन रूप से मजदूरी कर के गुजारा करने को मजबूर हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है व सरकार से रु. 15,000 सहायता राशि मिली है, किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिल है। फो. नं. 9407629521

Posted on: Aug 02, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RASINGH YADAV VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »