भूमि फावती के लिये 6 साल से आवेदन दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-तिरदा बिभौरी, थाना-बेरला, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से जमुना प्रसाद डिसलैरा से बता रहे हैं उनके पिता निधन हो चुका है, वे अपने पिता की भूमि का फावती उठाने के लिये 6 साल से आवेदन दे रहे हैं फावती बनाने के लिये मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिये कहा गया था तब उन्होंने प्रमाण पत्र बनवा कर जमा किया उसके बाद भी काम नहीं हुआ, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास कार्यालयों में आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है काम कराने के नाम पर उनसे पैसे लिये गये उसके बाद भी काम नहीं हुआ इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@7824222122, SDM@9826352436, पटवारी@9926104158, संपर्क नंबर@6232864089.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: BEMETARA CG JAMUNA PRASAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तम्बाखू के सेवन से बचें...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश तम्बाखू के सेवन से होने वाले नुकशान के बारे में बता रहे हैं, तम्बाखू में 4000 किस्म के रासायन होते हैं, जिसमे 60 केंसर जैसे रोग उत्पन्न कर सकते हैं, तम्बाखू में मौजूद निकोटिन नशे का आदि बना देता है, ये धूम्रपान के साथ मस्तिक में पहुंचता है, फेफड़े को नुकसान करता है, तम्बाखू सेवन से केंसर, फेफड़े का सिकुड़ना, कोशिकाओं में गाँठ पड़ना, अस्थमा, विकलांगता, लकवा जैसे कई रोग होते हैं, धूम्रपान का सेवन धुम्रपान करने वाले के साथ उसके आसपास के लोगो को भी नुकसान पहुंचाता है इसलिये इसका सेवन न करें और दूसरो को भी जागरूक करें : संपर्क नंबर@9752437223.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
फैला वायरस कोरोना बच के रहना...गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं:
बच के रहना हे लोगो बच के रहना-
फैला वायरस कोरोना बच के रहना-
ये तो वायरस है कोरोना चीन देश से आया-
सुरसा की ही भांति उसने फैलाई है काया-
पड़ा है जान से हांथ धोना बच के रहना-
शर्दी खांसी ज्वर के बहाने देंह के भीतर आया-
बच के रहना हे लोगो बच के रहना...
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
आ बन्ना ब्याहन को आजा मोरे अंगना...बन्नी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक बन्नी गीत सुना रही हैं:
बन्नी को भाबे नही अंगना सुहाबे नही अंगना-
आ बन्ना ब्याहन को आजा मोरे अंगना-
शेहरा तो बांध बन्ना अपने आंगन मा-
लरिया शंभालो मेरे अंगना शंभालो मेरे अंगना-
शूटे शंभाल बन्ना अपने अंगना मा-
टाई शंभालो मेरे अंगना शंभालो मेरे अंगना-
आ बन्ना ब्याहन को आजा मोरे अंगना...
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
पिचकारी मुरारी मारो न...होली गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आज्ञा सिंह यादव एक होली गीत सुना रही हैं:
पिचकारी मुरारी मारय न-
पिचकारी मुरारी मारय न-
पहिला पिचकारी मोरे माथे मा मारय-
माथे का शान बिगाड़ो न-
पिचकारी मुरारी मारो न-
मेरी बिंदिया के शान बिगाड़ो न-
पिचकारी मुरारी मारो न...
