ए भगत सिंह तू जिन्दा है, हर एक लहू के कतरे में...आन्दोलन गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) में सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज के रिहाई के समर्थन में अलग-अलग प्रदेश से भिन्न-भिन्न जनसंगठनो के लोग एकजुट होकर धरना प्रदर्शन के दौरान एक गीत सुना रहे हैं :
ए भगत सिंह तू जिन्दा है, हर एक लहू के कतरे में-
हर एक लहू के कतरे में, हर इंकलाब के नारों में-
तू ने तो तब ही बोला था, ये आजादी नहीं धोखा है-
ये पूरी मुक्ति नहीं है यारों ये गोरों के संग सौदा है-
इस झूठे जश्न के रौनक में, फ़से हुए किसानों में, रोये हुए जवानो में...
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: BHAN SAHU CG RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें याददाश्त बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो वे अखरोट, किशमिश, ब्राम्ही चूर्ण सभी को 100-100 ग्राम लेकर साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास गुनगुने दूध के सांथ प्रतिदिन सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, नशा ना करे, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CHHATTISGARH HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : झड़ते बालो का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार कादरिया मस्जिद के पीछे, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी झड़ते बालो की घरेलू उपचार बता रहे हैं: गवार पट्टा (एलोवेरा) 50 ग्राम, आँवला फल का चूर्ण 50 ग्राम, शिकाकाई फल का चूर्ण 50 ग्राम और नीम की पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम इन सब को साफ कर पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले और सुरक्षित रख ले, सप्ताह में 2 बार इस पेस्ट को बालों के जड़ो में लगाए और एक घंटे के बाद गुनगुना पानी से धोए | इसके अलावा इन सामग्री को पानी की जगह शहद मिलाकर पेस्ट बना ले और उसको 15 दिन में एक बार जरुर लगाए, इससे झड़ते बालो की समस्या खत्म हो जाएगी और भ्रमराज केप्सूल, भ्रमराज तेल का उपयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं@9111061399
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
जब तक सामाजिक कार्यकर्ता, वकील सुधा भारद्वाज को रिहा नही किया जाता आन्दोलन करते रहेंगे...
सुधा भारद्वाज शंकर गुहा नियोगी जी के समय में दिल्ली से दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़ में आई थी, और मजदूर यूनियन के सांथ काम करती रही फिर मजदूरो के कहने पर वकालत शुरू की और दुर्ग कोर्ट से बिलासपुर हाईकोट में वकीलों का टीम बनाकर जनहित में काम करने लगी, उन्होंने उद्योगपतियों के खिलाफ केस लड़ी और बस्तर में हो रहे फर्जी मुठभेड़ का केस लड़ी, उन्होंने महिलाओं पर हो रहे यौन शोषण पर आवाज उठाई, सोनी सोरी का केस लड़ी, फर्जी एनकाऊंटर पर छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों पर सवाल उठने लगे, जिसके कारण सुधा भारद्वाज को माओवादी बताकर सरकार गिरफ्तार करना चाह रही है, सुप्रीमकोर्ट सुधा भारद्वाज से परिचित है, इसलिए गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया, उनका कहना है जब तक सुधा भारद्वाज को रिहा नही किया जाता वे आन्दोलन करते रहेंगे|
Posted on: Sep 05, 2018. Tags: BHAGIRATHI VARMA CHHATTISGARH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
100 में 70 आदमी फिलहाल जब नाशाद है, दिल में रख के हाथ कहिये देश क्या आज़ाद है?
भरत लाल मानिकपुरी कुछ पंक्तिओं से अपनी बात को कह रहे है:
100 में 70 आदमी फिलहाल जब नाशाद है, तो दिल में रख के हाथ कहिये देश क्या आजाद है?
कोठियों से मुल्क की सम्पन्नता मत आंकिये, असली हिंदुस्तान तो फुटपाथ पर आबाद है – ये घरती क्या आसमां भी हिल जायेगा-हर पत्थरों पर फूल कोई खिल जायेगा-
एक बार मेरे यार दिल में बसा ले सत्य गुरु को-इन्सान क्या, खुदा भी तुझे मिल जायेगा-
गाँधी के सिद्धांतों को जेल हो गई-राजनीति बेवकूफी भरा खेल हो गई-
सत्ता के विधाता धन के संतरी हो गये-डाकू और गुंडे देखो मंत्री हो गए-
अगर तुम्हारे ह्रदय में जीवन में प्रकाश चाहिए-तो दिल में गाँधी और हांथों में सुभाष चाहिए...
