नहर बन जाने से माकान गिर गये योजना अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम-गढ़वा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार कोल बता रहे हैं उनके गाँव में 3 साल पहले एक नहर बनाई गयी जिसके बाद उनका आवास प्रभावित हो रहा है, उनको रहने का आवास नही दिया गया और मुवावजा नहीं दिया गया, नहर होने से उनके कच्चे माकन गिर गये जिसके करण वे बेघर हो गये, उन्होंने मुवावजा के लिये आवेदन किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, उनका कहना है उन्हें आवास योजना के अंतर्गत माकन दिलाया जाये, जिससे निवासी अपना जीवन यापन कर सके: संजय कुमार कोल@9685551865.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANJAY KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER

भीतरे से निकली हैं बेलिया सितल रानी...शादी गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक शादी गीत सुना रही हैं:
भीतरे से निकली हैं बेलिया सितल रानी-
बेलिया सितल रानी कर हैं दुलरवा से बात-
रानी के सोहगवा-
अरे चले सेत मोला हम दूला हो रमईया-
चार दूला हो रमईया-
सेमा जाने अरज हमार...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मेथी दाना को कपडे में बांधकर पानी में भिगो दें, उसके बाद उसका सेवन करें, सुबह के भिगोय दाने को शाम के समय और शाम को भिगोये दाने को सुबह सेवन करें, शुगर में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं: संपर्क नंबर@9336201343.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

संगठन बनायेगें अधिकारों को जानेगें...संगठन गीत

ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक संगठन गीत सुना रही हैं:
आ गई है गरीबी हमपे, अधिकार जानने का मौका नहीं है-
संगठन बनायेगें अधिकारों को जानेगें-
संविधाने पढ़ेगें अधिकारे बनायेगें-
आगे बढ़कर अधिकारों को पाना है-
संगठन में बहुते शक्ति है-
संविधान बनायेगें, संविधान बनायेगें-
आ गई है गरीबी हमपे अधिकार जानने का मौका नहीं है...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP SONG SUKNYA REWA VICTIMS REGISTER

सिर बांधे मटुक खेलय होरी...होरी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ननकई देवी एक गीत सुना रही हैं :
सिर बांधे मटुक खेलय होरी-
सिर बांधे मटुक खेलय होरी-
पहली होरी गया जी मा खेलय-
गया गजादर के है जोड़ी-
हाँ गया गजादर के है जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलय होरी-
सिर बांधे मटुक खेलय होरी...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »