स्वास्थ्य स्वर : अधिक उम्र में घुटनो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अधिक उम्र में घुटनो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बबूल के फल्ली के बीज 300 ग्राम, केवकंद 300 ग्राम, रागी बीज 300 ग्राम सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण नास्ते के बाद और दोपहर में भोजन के आधे घंटे बाद पानी से सेवन करें| इसे लाभ होता है| तीन माह तक सेवन कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 2 नवंबर 2018 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| फरवरी 2019 में मुवावजा मिल गया-

ग्राम पंचायत-कुप्पा, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लखन सिंग नेताम बता रहे हैं| 3 साल पहले उनके चार बैलो पर आकासीय बिजली गिर जाने से मौत हो गई थी| जिसके लिये उन्होंने कार्यालयों में आवेदन दिया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 2 नवंबर 2018 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद फरवरी 2019 में उन्हें मुवावजा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| लखन सिंग नेताम@8889362032.

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LAKHAN SINGH NETAM ODGI SONG VICTIMS REGISTER

जंगली जड़ी बूटी से लोगो का इलाज करते हैं, हड्डी टूटने पर दवा देते हैं...कहानी-

पुजारी पारा, ग्राम-मामडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से बुटलू बता रहे हैं| वे पारंपरिक तरीके से लोगो का इलाज करते हैं| मुख्य रूप से वे हड्डी के टूटने पर दवा देते है| वे पढ़े लिखे नहीं है| अपने पिता से उन्होंने इलाज करना सीखा है | दवा बनाने के लिये जंगल से प्राप्त जड़ी बूटी का उपयोग करते हैं| उनके पास गांव के आस-पास के लोग इलाज के लिये आते हैं|

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DARBHA JAGDLPUR STORY

डाल-डाल पर पंछी बैठा डाल ही उनका घर...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुन रहे हैं :
डाल-डाल पर पंछी बैठा डाल ही उनका घर-
डाल में वे पंख पसारे, डाल ही सबसे सुंदर-
जड़ से उनको क्या लेना, जड़ तो मिट्टी के अंदर-
फिर भी जड़ मजबूत हो जड़ से ही डाली सुंदर-
जड़ यदि हो कमजोर तो सूख जायेगी डाली-
पेड़ यदि सूख मर जायेगी, तो क्यों डाले माली पानी...

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल में तैर रही थी, पड़ा व्याध की आंख...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मछली जल में तैर रही थी, पड़ा व्याध की आंख-
मछली यह जान न पाई, लगी है जल में फास-
तैरने में वह मगन थी, पानी भी न था-
उसे क्या फर्क पड़ता चाहे हो पानी अथाह-
पानी की वह परी है, पानी उसकी है घर...

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »