रोड नहीं होने के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरपंच बुरसुराम मंडावी जी बता रहे हैं कि उनके पंचायत में रोड नहीं है| पूरे सड़क में गड्डे पड़ गए है| कलेपाल पंचायत जाने के लिए रोड नहीं है| कलेपाल पंचायत का सरपंच पकनार में रहते है क्योंकि नक्सली लोग उनको मारने के लिए दबाव डालते है| और तीन महीने पहले नक्सलियों ने पर्चा जारी किये है| राशन बांटना होता है तो तोयनार से देते है| राशन के लिए 20 किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें|सरपंच संपर्क@7722954921, CEO@7835814506.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

गांव में हैंडपंप है परन्तु लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-केसापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलावती बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है| इस गाँव में हैंडपंप है पर पानी ठीक से नहीं निकलता है| हैंडपंप से पानी सिर्फ बरसात के समय निकलता है| गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, दुसरें मोहल्ला से पानी लाना पड़ता है, वहाँ भी आयरन पानी निकलता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं लेकी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से ,ऐड की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7067303505.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में रोड खराब होने के कारण लोगों को चलने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-केशापूर (पटेलपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलावती मौर्य बता रहे हैं| इस गाँव में मुख्य मार्ग को छोड़कर किसी भी गली में पक्की सड़क नहीं बना है| सड़क में गड्डे बने है और ऊबड़-खाबड़ हो गए है| उनका कहना है की रात के समय इस रोड पर सायकिल चलाना भी मुश्किल होता है| रोड में गड्डे होने से कहीं लोग गिर जाते हैं| सरपंच सचिव से बात करने पर बन जाएगा कहकर टाल देते हैं| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पार बात कर के पक्की सड़क बनवाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7067303508.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

गाँव में हैंडपंप नहीं हैं लोग खेतो में कुआ खोदकर पानी निकालते हैं

ग्राम-बड़ेबोदेनार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू पोयाम बता रहे हैं,की उनके गाँव में 25 घरो का बस्ती हैं|वहां के लोगो को पानी की दिक्कत होती हैं|गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं|अपने-अपने खेतो में कुआ बनाकर पानी का उपयोग करते है,एक किमी.दूर जाने से खेत मिलता हैं|हैंडपंप नहीं होने के करण दूर खेत का पानी लाकर पी रहे हैं,गर्मी के दिनों में खेत का पानी सुक जाता हैं तो उनको पर्याप्त पानी नहीं मिलता हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को सिकायत किये हैं|उनके ओर से कुछ जवाब नहीं आया इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे|सरपंच@7587708124. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क नंबर@7647907875.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

सीसी रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में कीचड़ हो आता है, चलने में परेशानी होती है, कृपया मदद कर

मानुराम मंडावी, ग्राम-पुसपाल, पंचायत-पालम, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव के लुंडापारा में रोड कि बहुत समस्या है| लोगों के आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587271006, कलेक्टर@8488956694, सीइओ@8889251366.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »