गांव में रोड खराब होने के कारण लोगों को चलने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-केशापूर (पटेलपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलावती मौर्य बता रहे हैं| इस गाँव में मुख्य मार्ग को छोड़कर किसी भी गली में पक्की सड़क नहीं बना है| सड़क में गड्डे बने है और ऊबड़-खाबड़ हो गए है| उनका कहना है की रात के समय इस रोड पर सायकिल चलाना भी मुश्किल होता है| रोड में गड्डे होने से कहीं लोग गिर जाते हैं| सरपंच सचिव से बात करने पर बन जाएगा कहकर टाल देते हैं| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पार बात कर के पक्की सड़क बनवाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7067303508.
