हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे...गीत-
ग्राम पंचायत-बमलया, पोस्ट-देवगढ़, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं:
हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करे-
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे-
भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सके-
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सके-
झूठ से बचे रहे, सच का दम भरे-
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करे-
मुश्किलें पड़े तो हम पे इतना कर्म कर…
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक सरस्वती वंदना सुना रही हैं:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमे तार दे माँ-
तू स्वर की देवी है संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले हम हैं अधूरे-
तेरी शरण हम हमें प्यार दें माँ-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER
गंगा के पानी अटाय नहीं ओ-
ग्राम-खैरागढ, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक जस गीत सुना रही हैं:
गंगा के पानी अटाय नहीं ओ-
कैसे माता तोरे ममता सिराये नहीं ओ-
ऐसे दुनिया मा कौन हा पाये नहीं ओ-
कैसे माता तोरे ममता सिराये नहीं ओ-
घट घट मा माता तैहीहां बसे ओ-
मोर माया के जाल मा जबेहा फसे ओ...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
23 मार्च शहादत दिवस पर संदेश...
आज के दिन 23 मार्च 1929 को देश भक्त राजगुरु, सुखदेव और सरदार भगत सिंह ने अपनी शहादत दी थी, उन्हें अंग्रेजो फांसी ने दी थी उन्होंने हँसते हुये फांसी को गले लगा लिया था क्यों कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी और एक दिन देश आजाद हो जायेगा और आज वो दिन आ चुका हैं, इसी साथ एक कविता प्रस्तुत है:
जन मानस तुमको पूजेगा सदियों तक बेसुमार-
फांसी चढ़कर कर कर दिया तुमने देश का उद्धार-
तो उन्हें सत सत नमन उन्ही के वजह से आज देश में है अमन...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
नेटवर्क नहीं होने से लोगों को समय पर मदद नहीं मिल पाती...
ग्राम-खटोला, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से गणेश यादव बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या है, नेटवर्क नहीं होने से गाँव के लोग किसी भी हेल्पलाइन नंबर से समय पर संपर्क नहीं कर पाते जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है, वे चाहते हैं कि उनके गाँव में मोबाईल नेटवर्क हो जिससे गाँव के लोग शहर से जुड़ सकें, जानकारी प्राप्त कर सकें, जिससे गाँव का विकास हो इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी आवाज संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें, जिससे उनके इलाके में नेटवर्क की समस्या हल हो| गणेश यादव@7440271520.
