स्वास्थ्य स्वर : कोरोना से बचाव के उपाय और सावधानी...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कोरोना से बचाव के लिये संदेश दे रहे हैं, साबुन से हाथ धोयें, अपरचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें हांथ न मिलायें, उसके स्थान पर नमस्ते करें, मुह नाक को ढककर रखें, साग सब्जी, फल को साफ कर उपयोग करें, घर पर ही रहें, अधिक आवश्यक होने पर बाहर जायें, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : नाली के कारण समस्या हो रही थी अब समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-लालपुर, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं, गाँव में स्कूल के पास नली है जिसके कारण लोगो को समस्या हो रही थी, उसमे सुधार की आवश्यकता थी, तो उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@8839014805.
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
एक भय आदमी को त्रस्त कर देता है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी संदेश दे रहे हैं:
एक भय आदमी को त्रस्त कर देता है-
उस भय को ज्याद फैलाव मत-
उपाय करना है तो चुप चाप करो-
जब हल मिल जाये तो उसका प्रचार करो-
संदिग्ध पुष्टि हो जाये तो उसे कैद करो-
और जल्द हो उसकी इलाज करो-
ताकि भयानक रूप न ले सके...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से डरोना, कोरोना को दूर करोना...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
कोरोना से डरोना, कोरोना को घर भरोना-
कोरोना को दूर करोना, अपने आप घर में धरो न-
करोना का जहर नहीं कर सकेगा घर-
अपने आप नहीं करेगा सफ़र-
जो भी हो डर...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG CORONA KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में नेटवर्क की समस्या है हमारी बात को अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें...
ग्राम-धमसुली, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार निषाद बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या है, नेटवर्क नहीं होने से गाँव के लोग को दिक्कत होती है, वे चाहते हैं कि उनके गाँव में मोबाईल नेटवर्क हो जिससे वे भी डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी आवाज संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें, जिससे उनके इलाके में नेटवर्क की समस्या हल हो :
उमेश निषाद@7000352961.
