स्वास्थ्य स्वर : संधिवात या गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी संधिवात या गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | केवकंद 250 ग्राम, सोंठ 250 ग्राम, मेथी भुनी हुई 250 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 250 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| पीने के लिये गुनगुने पानी का उपयोग करें| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में कुछ बातों का ध्यान रखने से बीमार होने से बच सकते हैं-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे है| गर्मी के दिनों में सूर्य की किरणे पृथ्वी के निकट भ्रमण करती है| जिससे भूमि अत्यंत गर्म हो जाती है| जिससे जलासय, पेड़ पौधे सभी सूखने लगते हैं| इसलिये ग्रीष्म ऋतु में तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिये| इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होती है| खाने में ताजा संतुलित भोजन और हरी सब्जी, सलाद का उपयोग करना चाहिये| दलों में छिलका युक्त मूंग की दाल और मसूर की दाल का सेवन करना चाहिये| फलो में मीठे अंगूर, संतरे, आम का प्रयोग करना चाहिए| हर एक घंटे में ठण्डा पानी पीना चाहिये| धूप से आने के बाद पसीना सूखने पर पानी पीना चाहिये| क्षमता से ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहिए | रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
यहां गणतंत्र का है बोल बाला...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
यहां गणतंत्र का है बोल बाला-
गण तो रह गया, तंत्र का हो गया निवाला-
तंत्र को ले भाग गये कालू काला-
नेताओं का कर दिये हवाला-
गण भटकता रहा तंत्र के लिये...
Posted on: May 02, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई...देवी गीत-
ग्राम-जनकपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गजेंद्र प्रसाद एक देवी गीत सुना रहे हैं :
कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई-
कहां सुमीर सरस्वती हे माई-
धरती सुमीर मईया, सगरे सुमीर दाई-
हे मईया कहां सुमीर सरस्वती हे दाई...
Posted on: May 02, 2019. Tags: BALRAMPUR CG GAJENDRA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
बाजा बाजी वोला गुटुला गाटो, मोरी वदिला शेरे रे जलियाना जलिपारा...गीत-
ग्राम पंचायत-काकरवाडा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लाचंगो बाई और चंपी एक गीत सुना रहे हैं :
बाजा बाजी वोला गुटुला गाटो-
मोरी वदिला शेरे रे जलियाना जलिपारा-
हावर मोरा बाबा रिसाला यादे-
वाका रिये वडा की वाजे रे जलियाना जलिपारा...
