बेदरदी पिया छोड़ गया, कर मीठी-मीठी बात...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
बेदरदी पिया छोड़ गया, कर मीठी-मीठी बात-
यह भी नहीं कह कर गया, फिर कब होगी मुलाकात-
याद में उनकी रोती रही, आँखों से होता रहा बरसात-
दिल घायल होती रही, कटती नहीं काटे रात-
सूनी-सूनी घर आंगन कोना, मन में लगी ज्वाला की आग...
Posted on: May 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाली प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया बीमारी से शरीर में होने वाली प्लेटलेट्स की कमी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मिर्च 5 नग, तुलसी की पत्ती 10 नग, गिलोय 20 ग्राम इकठ्ठा कर लें| उसके बाद एक गिलास पानी में सभी को उबालें| जब उबालकर एक कप रह जाये| तो सुरक्षित रख लें| तीन नग पपीते के पत्ते का जूस बनाकर उसमे मिला लें| एक-एक कप काढ़ा दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| ठण्ड से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पहले की तुलना में गांव में शिक्षा की स्थिती बदली है, अब लोग बच्चो को स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं...
ग्राम-एर्राबोर, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से जालंधर सिंह निहाल बता रहे हैं| वे छात्रावास अधिक्षक हैं, और 2007 से कार्यरत हैं| उनके गांव में जून 2016 से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आया है| लोग अपने बच्चो को पढ़ने के लिये| ज्यादा स्कूल में प्रवेश दिला रहे हैं| जिसमे बालिकायें अधिक हैं| गांव में 12 वी कक्षा तक स्कूल है| बच्चो के रहने के लिये क्षत्रावास की सुविधा है| पहले की स्थिती में अब काफी सुधार हुआ है |
Posted on: May 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER
माँ भारती की आरती से नहीं बड़ा कोई आरती...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
माँ भारती की आरती से नहीं बड़ा कोई आरती-
जो पूजे जो उतारे है वही है वही है भारती-
आओ सब मिल जुलकर उतारें माँ की आरती-
माँ की सम्मान जैसा और नहीं कोई सम्मान-
माँ की जो करता अपमान-
उससे बड़ा कोई नहीं सैतान...
Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
अंगार बनी मांग का सिंदूर, उतर गई सभी सिंगार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
अंगार बनी मांग का सिंदूर-
उतर गई सभी सिंगार-
दिल घायल कर छोड़ गया-
सब कुछ फीका-फीका हुआ-
जीना जग में दुसवार-
खंजरो के बीच पड़ी, आँ पड़ी तामस का पहाड़...
