मेघ बनकर बादल छाये, कड़की बादल बारंबार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मेघ बनकर बादल छाये, कड़की बादल बारंबार-
चमचम बिजली चमकी, बूंदों की हुई वर्षा-
ताल तलईया हुई लबालब, जब बूंदों की पड़ी फुहार-
पेड़ पौधे झूमने लगे, हुई हवा संग पानी की बौछार-
नदी नाला भर-भर चली, मिलने सागर की ओर-
सागर बांहे पसारे खड़ा, मिला उनसे हो विभोर...
Posted on: May 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मरईगुडा गांव में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, आंधप्रदेश से वापस आये 27 लोगो का इलाज किया गया-
ग्राम-मरईगुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहे हैं| वहां पर कन्नापुरम आंधप्रदेश से लोग वापस आये हैं| जो नक्सली हिंसा से पीड़ित होकर वहां चले गये थे| गांव में आज एक मेडिकल कैम्प लगाया गया है| जिसमे डॉ हिमांसु जयसवाल अपने 8 साथियों के साथ लोगो का इलाज किया| 27 लोगो का इलाज किया गया| साथ में वहां के पटवारी भी उपस्थित रहे| इस दौरान बुखार, सर्दी जुकाम की बीमारी का इलाज हुआ| कोई गंभीर बीमारी नहीं फैली सब ठीक है|
Posted on: May 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER
आँखों से आंसू छलक रहा था, मन में लिया पिया का प्यार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आँखों से आंसू छलक रहा था-
मन में लिया पिया का प्यार-
दूर दराज में बैठा पिया-
आने की थी उसकी इंतजार-
एक प्रतीक्षा करती रहती, खोल अपने आँखों की दिवार...
Posted on: May 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेहरे में होने वाले झाई, दाग, धब्बे को ठीक करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे में होने वाले झाई, दाग, धब्बे को ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| चना का बेसन 2 चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, नीबू का रस 2 चम्मच, मलाई एक चम्मच सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें, और चेहरे पर लगायें| दो घंटे बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर लें| उसके बाद एलोवेरा और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगायें| इसे रात भर रहने दे| सुबह गुनगुने पानी से धोयें| पेट साफ रखे| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
वो बेदर्दी छोड़ गई खा साथ निभाने की कसम...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
वो बेदर्दी छोड़ गई खा साथ निभाने की कसम-
एक पल भी साथ निभा न सकी, तोड़ गई अपना कसम-
नाव मेरा डुबोने को, छोड़ गई मजधार-
भूल गई वो प्यार मेरा जो मैंने किया लाड दुलार-
कभी इठलाती कभी मचलती, पाकर मेरा बाहों का हार-
मेरा दिल तोड़ गई, मुझे गई दूर धुतकार...

