स्वास्थ्य स्वर : बच्चों को शीत, निमोनिया होने पर मालिश के तेल बनाने का विधि...

प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी बच्चों को शीत, निमोनिया होने पर मालिश के तेल का विधि बता रहा है: लहसुन का रस 25ग्राम, जैतून का तेल 100ग्राम, 5 नग अंडा का पीला वाला भाग |इस सभी को अच्छी तरह मिलाकर रख लेवें बाद में इसे गुनगुना कर बच्चों के छाती में मालिश करने से शीघ्र लाभ मिलता है | यह प्रयोग सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य एच.डी. गांधी@9111061399.

Posted on: May 23, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस हो जाने पर उसके रोकथाम हेतु घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, जिला-कबीरधाम( छत्तीसगढ़) से वैद्द्य भगत राम लांझी पेट में गैस हो जाने पर उसके रोकथाम हेतु घरेलू उपचार बता रहे हैं: 100ग्राम अलसी और 50 ग्राम अजवाइन को अलग-अलग बर्तन में रखकर अच्छी तरह से भुन दें और दोनों को मिलाकर खल बट्टा से पीसकर चूर्ण बनाकर गुड मिला लेवें | फिर इसके छोटे-छोटे गोली बनाकर दिन दो बार मरीज को खाने से कम से कम 15 दिनों के अन्दर लाभ प्राप्त होगा| यह प्रयोग सभी अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य भगत राम लांझी@7389964276.

Posted on: May 22, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI BODLA CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

जितना मना लो नहीं मानता, दिल बड़ा स्वाभिमानी- कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
जितना मना लो नहीं मानता, दिल बड़ा स्वाभिमानी|
जो करना है कर लेता हैं, बेरोकटोक जो अपना ही मनमानी|
नहीं देखता सोचता आगे पीछे, बढ़ा ही वो नादानी|
चाहे जलना पड़ जाये उसको, पीछे नहीं वो हटता|
अपने ही बलबूते पर हरदम कोठता रहता|
मान सम्मान की नहीं फिकर, करना है जो काम...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

कुछ चुटकुले, कन्हैया लाल पड़ियारी द्वारा

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक चुटकुला सुना रहे हैं:
शाली जीजा से बोली- जीजाजी चलो कहीं से घूम कर आते हैं|
जीजा- घूमने वाला तोह घूम रहा, उसे आने दो|
.
जीजा शाली से बोला – चलो कही घूम कर आते हैं|
शाली- यहाँ सब घूमते है, घूमने वाला कोई नहीं|
...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG CHUTKULA KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

कुछ-कुछ शोर शराबा था, कुछ-कुछ था शांति...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
कुछ-कुछ शोर शराबा था, कुछ-कुछ था शांति-
शोर शराबा इसलिये था-
क्यों कि एक बुज़ुर्ग बेसहारा का निधन हो गया था-
शांति इसलिये था क्यों कि उसका कोई रोने वाला नहीं था-
उसके जान पहचान सगे संबंधी दूर के थे-
उन्हें बुला कर अंतिम संस्कार किया गया-
कहानी हुवा ख़तम, वह था एक संत...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »