राशन कार्ड होने बाद भी पांच साल से राशन नही दिया जा रहा है, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें
ग्राम-डोकरीघटिया, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सकुनिया बता रहे हैं कि उन्हें राशन कार्ड होने बाद भी सोसायटी से खाद्द्यान्य नही मिल रहा है, पहले उसी राशन कार्ड से चावल दिए गया है| पर आज पांच साल हो रहा है, नही दिया जा रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है |मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं | कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नही हुआ | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये अधिकारियों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: विधायक@9893637637, संपर्क नम्बर@9617649417.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA PDS SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कंठ माला(गले में गांठ) का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी कंठ माला(गले में गांठ) का घरेलू उपचार बता रहे हैं: लहसुन- 10ग्राम, शहद- 10ग्राम| दोनों को पीस करके, जहाँ पे कंठ माला होती है वह पे लगाए और ऊपर से कपडा बांध दे| एक चुटकी हल्दी, एक चमच शहद, एक लहसुन को मिला कर पीने से भी लाभ होता है| परहेज : ठंडी चीज़ो से बचे| अधिक मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कुत्ता काटने पर घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी कुत्ता काटने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं: जिस जगह पर कुत्ता काटा है, उस जगह को सबसे पहले नीम के पानी से साफ़ करे| 20 ग्राम लहसुन को पीस करके उसकी लुगदी को काटने की जगह पर लगा दे| इसको रेगुलर लगाए| कोसिस करे की हॉस्पिटल में जा करके इलाज कराये| इसका आयुर्वेद में उपचार है लेकिन समय लगता है|
अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता...राष्ट्रगान
ग्राम-मारमा, पोस्ट-केश्नानगर धमनी, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक राष्ट्रगान सुना रही है:
जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता-
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग-
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग-
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे-
गाहे तव जय गाथा-
जन गण मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता-
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे...
Posted on: May 24, 2019. Tags: ANTHEM BALRAMPUR CG NATIONAL SONG VICTIMS REGISTER
माँ मुझे तू अपने आँचल मै ढक कर सुलाया-कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
माँ मुझे तू अपने आँचल मै ढक कर सुलाया-
माँ मुझे तू अपने सीने से लगा कर दोध पिलाया-
माँ मुझे तू ऊँगली पकड़ कर चलना सिखाया-
माँ मुझे तू दुन्य मै चलने का रीत समझाया-
माँ मुझे हर सुख दुख से तू खुद झेल मुझे बचाया...
